Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

India-Maldives : बाज नहीं आ रहा मालदीव, पहले भारत के खिलाफ उगला जहर; अब कर दी यह हरकत, फिर मांगी माफी

Follow on Google News
India-Maldives : बाज नहीं आ रहा मालदीव, पहले भारत के खिलाफ उगला जहर; अब कर दी यह हरकत, फिर मांगी माफी
नई दिल्ली। मालदीव ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाली मालदीव की पूर्व मंत्री मरियम शिउना ने अब भारत के तिरंगे का अपमान किया है। मरियम ने विपक्षी दलों को निशाना बनाने के दौरान भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए तिरंगे झंडे को खराब रौशनी में दर्शाया है। बता दें कि मरियम ने ये पोस्ट तब किया, जब भारत ने मालदीव को खाद्य वस्तुओं के निर्यात पर साइन किया है।

तिरंगे के अशोक चक्र का किया अपमान

मालदीव में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पार्टी के नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में मालदीव की पूर्व मंत्री मरियम शिउना ने भी विपक्षी पार्टी एमडीपी को एक पोस्ट के जरिए टारगेट किया। जिसमें उन्होंने तिरंगे के अशोक चक्र को पोस्ट में इस्तेमाल किया है। विपक्षी नेता का पता नहीं लेकिन अपने पोस्ट के कारण वे भारत के लोगों के रडार पर दोबारा आ गई हैं। इसी के साथ उन्होंने बीजेपी से एमडीपी की तुलना की है क्योंकि उन्होंने अपने पोस्ट में बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल लगाया है। https://twitter.com/ShineHamesha/status/1777005993135583718?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1777005993135583718%7Ctwgr%5Eaf6227e35e86c8243e19ba1b501b7ed80a62e162%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news18.com%2Fnews%2Fworld%2Frest-of-world-maldives-minister-post-mocking-indian-national-flag-ashok-chakra-then-regrets-disparaging-8219856.html

मरियम ने पोस्ट डिलीट कर मांगी माफी

मरियम के इस पोस्ट पर भारी विरोध के बाद उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया। उन्होंने ‘भारत के प्रति मालदीव के गहरे सम्मान’ का जिक्र करते हुए लिखा, ‘मालदीव अपने संबंधों और भारत के साथ आपसी सम्मान को बहुत महत्व देता है। भविष्य में मैं इस तरह की गलतियों को रोकने के लिए अपने द्वारा साझा की जाने वाली चीजों को सत्यापित करने में अधिक सतर्क रहूंगी।’ https://twitter.com/shiuna_m/status/1777139111285158058?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1777139111285158058%7Ctwgr%5Ed378a440bec7e89b1eb5cbfadc80e0f67bbcb3a2%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-maldives-president-mohamed-muizzu-suspended-leader-mariyam-shiuna-post-against-indian-flag-23692195.html

भारत मालदीव में इन वस्तुओं का करेगा निर्यात

भारत ने शुक्रवार यानी की 6 अप्रैल को घोषणा की थी कि वह मालदीव में जरूरी सामानों का एक्सपोर्ट जारी रखेगा। मालदीव में तैनात भारतीय हाई कमीशन ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया था, भारत मालदीव में साल 2024-25 के दौरान जरूरी सामानों का एक्सपोर्ट जारी रखेगा और यह साल 1981 से लेकर अभी तक का सबसे अधिक होगा।

पोस्ट शेयर करना, डिलीट करना, माफी मांगना

बता दें कि इससे पहले भी मरियम ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद उस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। जिसके बाद मालदीव की सरकार ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था, लेकिन अभी भी वह मोहम्मद मुइज्जू की पार्टी में सक्रिय बनी हुई हैं। मरियम का ये पोस्ट के द्वारा टिप्पणी करने का दौर जारी रहता है। वे पहले पोस्ट करके आपतिजनक टिप्पणी करती हैं फिर उसे डिलीट करती हैं, फिर माफी मांगती है। ये भी पढ़ें - मोजाम्बिक तट पर बड़ा हादसा : 130 लोगों को लेकर जा रही नाव डूबी, 91 की मौत; कई लापता, इलाके में फैली बीमारी से बचने के लिए कर रहे थे पलायन
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts