Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मलेशिया के PM निकले बॉलीवुड के जबरा फैन!गाने लगे ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’, VIDEO देखकर लोग बोले- क्या बात है!

BRICS Summit 2026 में भारत पहुंचे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का एक अलग अंदाज देखने को मिला। दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने किशोर कुमार का मशहूर गाना ‘ख्वाब हो तुम याकोई हकीकत’ गाया, जिसका वीडियो अब चर्चा में है।
मलेशिया के PM निकले बॉलीवुड के जबरा फैन!गाने लगे ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’, VIDEO देखकर लोग बोले- क्या बात है!
प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने गाया किशोर कुमार का मशहूर गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’

नई दिल्ली। भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन के बीच कूटनीतिक बैठकों और राजनीतिक चर्चाओं के साथ बॉलीवुड का रंग भी देखने को मिला। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो में वह हिंदी सिनेमा के मशहूर गाने ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ को गाते हुए नजर आ रहे हैं। अनवर इब्राहिम BRICS सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं। दिल्ली में अपने दौरे के दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम में बॉलीवुड के इस पुराने और लोकप्रिय गीत को अपनी आवाज में पेश किया। उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

किशोर कुमार के गाने ने जीता दिल

जिस गाने को अनवर इब्राहिम गाते नजर आए, वह साल 1965 में आई फिल्म ‘तीन देवियां’ का लोकप्रिय गीत है। इसे मशहूर गायक किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। गाने का संगीत एस.डी. बर्मन ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। अनवर इब्राहिम का यह अंदाज इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि वह पहले भी भारतीय फिल्मों और संगीत के प्रति अपनी पसंद जाहिर कर चुके हैं। उनके भारत दौरे में यह सांस्कृतिक जुड़ाव एक बार फिर सामने आया।

Breaking News

X Post

बॉलीवुड से पहले भी दिखा है लगाव

मलेशियाई प्रधानमंत्री का हिंदी फिल्मों के प्रति लगाव नया नहीं है। इससे पहले भी भारतीय नेताओं के साथ बातचीत और सोशल मीडिया पोस्ट में उनकी बॉलीवुड पसंद देखने को मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी पिछली बातचीत के दौरान भी भारतीय लोकप्रिय संस्कृति की झलक देखने को मिली थी। उस समय अनवर इब्राहिम ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के चर्चित गाने ‘बोले चूड़ियां’ से जुड़ा एक वीडियो मोंटाज साझा किया था।

BRICS Summit Day 2: आज 7 देशों के नेताओं से मिलेंगे PM मोदी, जानें पूरा शेड्यूल

PM मोदी की लोकप्रियता का भी किया जिक्र

BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात भी की। बातचीत के दौरान उन्होंने पीएम मोदी की लोकप्रियता का जिक्र किया। अनवर ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के लिए शुभकामनाएं भेजने वाले कई संदेश मिले थे। उनका यह बयान भी चर्चा में रहा।

भारत की संस्कृति और विरासत की तारीफ

भारत दौरे के दौरान अनवर इब्राहिम ने सिर्फ कूटनीतिक रिश्तों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात नहीं की, बल्कि भारत की सभ्यता और ऐतिहासिक विरासत की भी सराहना की। उन्होंने भारत की लंबे समय से चली आ रही सांस्कृतिक परंपराओं और समृद्ध इतिहास का जिक्र किया। भारत और मलेशिया के बीच पुराने सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए उनका यह रुख दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

PM मोदी के गाला डिनर में नहीं पहुंचे शी जिनपिंग, बताई वजह

भारत-पाकिस्तान मुद्दे पर भी रखी बात

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे भू-राजनीतिक तनाव को लेकर भी अपनी उम्मीद जाहिर की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विवादों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकलना चाहिए। अनवर इब्राहिम के लिए यह भारत का प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला दौरा है। उनके कार्यकाल की शुरुआत 2022 में हुई थी। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर

भारत और मलेशिया के बीच बातचीत के दौरान कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। डिजिटल तकनीक और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों के रिश्ते अब ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंच चुके हैं। ऐसे में अनवर इब्राहिम का भारत दौरा केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग और दोस्ती का संकेत भी माना जा रहा है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts