PlayBreaking News

मैहर: चलती बाइक पर गिरा सीसम का पेड़, दो की मौत; दो गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी

मैहर के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बरहिया के पास मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे काटा जा रहा सीसम का पेड़ ट्रैक्टर की मदद से खींचते समय अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से बाइक सवार चारों युवक-युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गए।
Follow on Google News
चलती बाइक पर गिरा सीसम का पेड़, दो की मौत; दो गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी

मैहर। कटनी जिले के इम्लास गांव निवासी चार युवक-युवतियां मैहर स्थित मां शारदा मंदिर के दर्शन के लिए आ रहे थे। रास्ता भटकने के दौरान बरहिया गांव के पास यह हादसा हो गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवतियों का अस्पताल में इलाज जारी है।

दर्शन के लिए जा रहे थे युवक-युवतियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर से खींचने के दौरान सीसम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ सीधे बाइक पर जा गिरा, जिससे चारों लोग उसकी चपेट में आ गए। बाइक सवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: Operation Tiger : क्या है ऑपरेशन टाइगर, महाराष्ट्र की राजनीति में क्यों हो रही बार- बार चर्चा

एक की मौके पर मौत, दूसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम 

हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए सभी को पेड़ के नीचे से निकाला और सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले रागिनी कुशवाहा (18 वर्ष), पिता सूरज कुशवाहा की मौत हो चुकी थी। वहीं इलाज के दौरान अमित कुशवाहा (21 वर्ष), पिता द्वारका प्रसाद कुशवाहा ने भी दम तोड़ दिया।

Breaking News

दो युवतियों का इलाज जारी

घायलों की पहचान राधिका उर्फ पलक कुशवाहा (17 वर्ष), पिता गेंदलाल कुशवाहा और शिवानी कुशवाहा (18 वर्ष), पिता संतकुमार कुशवाहा के रूप में हुई है। दोनों का सिविल अस्पताल मैहर में इलाज जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। परिजन लगातार अस्पताल में मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर: हिस्ट्रीशीटर ने पड़ोसी पर की फायरिंग, कारतूस और बाइक जब्त; पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ट्रैक्टर से पेड़ खींचने के दौरान कथित लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह ने बताया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। ट्रैक्टर से पेड़ खींचने के दौरान हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts