Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर:हिस्ट्रीशीटर ने पड़ोसी पर की फायरिंग, कारतूस और बाइक जब्त; पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र की न्यू कॉलोनी स्थित नवीन पार्क के पास थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने गुंडई दिखाते हुए फायरिंग कर दी। घटना 21 जून की रात करीब 11.30 बजे की है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर जेल भेज दिया है।
हिस्ट्रीशीटर ने पड़ोसी पर की फायरिंग, कारतूस और बाइक जब्त; पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर। आरोपी सोनू पाल ने ससुराल के पास रहने वाले पड़ोसी से विवाद के दौरान फायरिंग की थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कट्टा, कारतूस और घटना में प्रयोग की गई बाइक जब्त कर ली है।

ससुराल के पास हुआ विवाद

पुलिस ने बताया कि न्यू कॉलोनी हजीरा में विनीत सिंह जादौन रहते हैं, जिनके घर के पास ही थाने के हिस्ट्रीशीटर सोनू पाल की ससुराल है। बीती 21 जून को बदमाश अपनी ससुराल के पास घूम रहा था। इसी दौरान उसकी पड़ोसी से बहस हो गई। 

ये भी पढ़ें: MP के नाम एक और उपलब्धि : सिवनी जिले के ‘भूतबंधानी जम्बो सीताफल को मिला जीआई टैग, किसानों को मिलेगा बेहतर मूल्य

गाली-गलौज के बाद की फायरिंग

आरोपी ने पड़ोसी से जबरन बातचीत करना शुरू कर दिया। जब उसने बातचीत करने से मना किया तो बदमाश ने विनीत से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने कमर से कट्टा निकाला और दो फायर कर दिए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Breaking News

शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

फायरिंग की घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश की। मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

ये भी पढ़ें: Indore : इंदौर एयरपोर्ट से यात्रियों को राहत, 1 अगस्त से फिर उड़ान भरेगी स्टार एयर

हिस्ट्रीशीटर पर कई आपराधिक मामले हैं दर्ज

बता दें कि फायरिंग करने वाला सोनू पाल हजीरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उसकी गिनती थाने के बदमाशों में होती है। आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस पहले से उस पर नजर रखे हुए थी।

बीमारी का हाल पूछने पर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार बदमाश की ससुराल के पास रहने वाली एक महिला की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी। उसी संबंध में हालचाल पूछने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने कट्टे से फायर झोंक दिया। इस मामले में आरोपी के पास पिस्टल होने की जानकारी भी सामने आई, लेकिन फिलहाल पुलिस ने उसके कब्जे से कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं। मामले को लेकर हजीरा टीआई जितेन्द्र तोमर ने बताया कि थाने के हिस्ट्रीशीटर ने इलाके में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts