Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मैहर : गर्लफ्रेंड के पिता की गोली मारकर हत्या, आरोपी युवक फरार, शादी के लिए नहीं मानने से नाराज था प्रेमी

Follow on Google News
मैहर : गर्लफ्रेंड के पिता की गोली मारकर हत्या, आरोपी युवक फरार, शादी के लिए नहीं मानने से नाराज था प्रेमी
मैहर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रामनगर थाना क्षेत्र के रामचुआ गांव में रविवार देर रात हुई।

क्या है पूरा मामला?

आरोपी युवक की पहचान ध्रुव कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के झांसी के पास का रहने वाला है। वह पीड़ित महेंद्र सिंह की बेटी से शादी करना चाहता था, लेकिन महेंद्र सिंह को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने ध्रुव को कई बार मना किया, लेकिन वह उनकी बेटी का पीछा नहीं छोड़ रहा था।

महेंद्र की गोली मार कर हत्या

परेशान होकर महेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले ध्रुव की पिटाई की थी, जिससे वह उनसे रंजिश मानकर मौके की तलाश कर रहा था। रविवार देर रात ध्रुव अपने एक साथी के साथ बाइक पर आया और महेंद्र सिंह के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी सुधीर अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम को रवाना कर दिया गया है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों ने शव रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है और वरिष्ठ अधिकारियों से घटनास्थल पर पहुंचने की मांग कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- अमेरिका : कोलोराडो में इजराइल समर्थकों पर हमला, लोगों पर फेंका Molotov Cocktail, कई झुलसे; संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts