Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP के मैहर में बस हादसा, 9 की मौत : CM डॉ मोहन ने जताया दुख, सहायता राशि देने की कही बात

Follow on Google News
MP के मैहर में बस हादसा, 9 की मौत : CM डॉ मोहन ने जताया दुख, सहायता राशि देने की कही बात
मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर में शनिवार देर रात हुए बस हादसे पर सीएम डॉ मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने बाबा महाकाल से घायलों के जल्द स्वास्थ्य की प्रार्थना करने के साथ ही घायलों के समुचित इलाज के लिए निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि देने की बात भी कही है। शनिवार रात तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े हाइवा डंपर से टकरा गई। हादसे में बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 घायल हो गए।

सीएम यादव ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

 

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार (28 सितंबर) रात करीब 10:30 बजे नादन देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर 30 पर हुआ। आभा ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस (UP72 AT 4952) प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी। बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी, इसी दौरान चौरसिया ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े बड़े डंपर यानी हाइवा (CG04 NB 6786) से जा टकराई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही नादन और मैहर पुलिस के साथ ही एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे। 53 सीटर बस में 45 यात्री सवार थे। 24 घायलों में से 9 को अमरपाटन, 7 को मैहर सिविल हॉस्पिटल जबकि 8 को इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गैस कटर से बस काटकर निकाले गए शव

बताया जा रहा है कि, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह पिचक गई। जिसकी वजह से कई यात्री बस में ही फंस गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जेसीबी की मदद ली गई। गैस कटर से बस का दरवाजा काटकर उसमें फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। रात करीब 2 बजे रेस्क्यू कार्य पूरा हुआ।

मृतकों की हुई पहचान

  1. लल्लू यादव पिता राम अवतार यादव (60) प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
  2. विश्वप्रकाश पांडेय, रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
  3. प्रांजल विश्वकर्मा, गौरीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
  4. अम्बिका प्रसाद पिता मोतीलाल (55) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  5. देवांश उर्फ गणेश साहू पिता अजय कुमार साहू (2) नागपुर, महाराष्ट्र
  6. रामनरेश गौतम, बरसैता, मछली शहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  7. रमेश, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  8. विश्वनाथ, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  9. धीरज कुमार शुक्ला
ये भी पढ़ें- मैहर में सड़क हादसा, 10 की मौत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts