Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महिला कांग्रेस का प्रदर्शन : मंत्री विजय शाह के बंगले पर जा रही नेत्रियों को रोका, कई गिरफ्तार

लाड़ली बहनाओं पर कार्रवाई की टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह के खिलाफ भोपाल में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महिला नेत्रियां प्रदर्शन के लिए विजय शाह के बंगले  की तरफ बढ़ रही थीं, तब उन्हें रोक दिया गया।
Follow on Google News
 मंत्री विजय शाह के बंगले पर जा रही नेत्रियों को रोका, कई गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शाह के बंगले पर प्रदर्शन करने जाते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया सैकड़ों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गिया। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने रतलाम में अधिकारियों की बैठक लेते हुए लाड़ली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर रही महिलाओं को लेकर टिप्पणी की थी। महिला कांग्रेस इसीलिए उनका इस्तीफा मांग रही है।

    Uploaded media

    कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ जुलूस

    महिला कांग्रेस ने सरकार से मंत्री विजय शाह का इस्तीफा मांगते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समूह श्यामला हिल्स में विजय शाह के बंगले पर प्रदर्शन करने के लिए जुलूस के रूप में रवाना हुआ। सभी महिलाएं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुई और वहां से जुलूस के रूप में रवाना हुईं।

    Uploaded media

    शिवाजी नगर चौराहे पर रोका

    महिलाओं को शिवाजी नगर चौराहे पर रोक दिया।महिलाओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की कि तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें धक्का दिया गया। इस पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

    Uploaded media

    महिलाओं का अपमान मंजूर नहीं : रीना

    इस आंदोलन के बाद रीना बौरासी सेतिया ने कहा है कि महिलाओं के लिए अपमानजनक भाषा किसी भी हालत में मंजूर नहीं की जाएगी। प्रदेश सरकार का जो भी मंत्री महिलाओं का अनादर करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ हम मोर्चा संभालेंगे। विजय शाह का मामला अभी समाप्त नहीं हुआ है। हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि महिलाओं को लेकर इतने खराब विचार रखने वाले इस मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाएं। आने वाले दिनों में महिला कांग्रेस के द्वारा विजय शाह के खिलाफ और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 

    Uploaded media
    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts