Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सेलिब्रिटी बन गई एक्टर महेश बाबू की 11 साल की बेटी, चैरिटी में दिए अपनी पहली कमाई के 1 करोड़ रुपए; नेटिजंस बोले-'नेपोटिज्म प्रो मैक्स...'

Follow on Google News
सेलिब्रिटी बन गई एक्टर महेश बाबू की 11 साल की बेटी, चैरिटी में दिए अपनी पहली कमाई के 1 करोड़ रुपए; नेटिजंस बोले-'नेपोटिज्म प्रो मैक्स...'
ए‍ंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू की 11 साल की बेटी सितारा भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रही हैं। इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी चर्चा हर कहीं हो रही है। हाल ही में उन्होंने एक एड की शूटिंग की थी। इस एड के लिए सितारा को जो काफी फीस मिली थी, वो उन्होंने डोनेट कर दी।

सितारा ने पहली सैलरी चैरिटी में दी

महेश बाबू और नम्रता की बेटी सितारा घट्टामनेनी ने हाल ही में एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए 'प्रिंसेस' नाम की शॉर्ट फिल्म में काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 साल की सितारा को पहली सैलरी करीब 1 करोड़ रुपए मिली थी। उन्होंने अपनी पहली सैलरी एक चैरिटी में दे दी।

टाइम स्क्वायर पर दिखा एड

सितारा पीएमजे ज्वेल्स का चेहरा बन गईं और उनका कलेक्शन टाइम स्क्वायर पर भी दिखाया गया था। जब उनका एड टाइम स्क्वायर पर दिखा, तो सितारा ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए लिखा- 'टाइम्स स्क्वॉयरी! हे भगवान, मैं रोई और चिल्लाई, मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकती। पीएमजे ज्वेल्स, आप लोगों के बिना यह नहीं कर पाती।' महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की बेटी सितारा का जन्म 20 जुलाई 2012 को हुआ था। विगत 20 तारीख को उन्होंने अपना 11वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।

यूजर्स ने किए कमेंट

एड के लिए सितारा का जो फोटोशूट सामने आया है, उसमें वे दुल्हन की तरह तैयार नजर आ रही हैं और उन्होंने हैवी ज्वैलरी पहनी हुई है। इसको देखकर यूजर्स तरह-तरह कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘नेपोटिज्म प्रो मैक्स…वह अभी सिर्फ 11 साल की है और अभी से उसे ब्रैंड प्रमोशंस का हिस्सा बनाया जा रहा है। एक का कहना था, ‘छोटी सी बच्ची को दुल्हन की तरह सजाकर उम्र से बड़ा बना रहे हैं।’ वहीं एक ने लिखा, ’11 साल की बच्ची को ज्वैलरी के बारे में क्या पता होगा?’ मनोरंजन जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts