PlayBreaking News

महाराष्ट्र के पालघर में बड़ा हादसा :पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट, 2 की मौत; कई घायल

महाराष्ट्र के पालघर में पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट में दो लोगों की मौत और चार घायल हो गए। हादसा केमिकल मिलाने के दौरान हुआ। धमाका इतना भयानक था कि शव दूर जा गिरा। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Follow on Google News
पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट, 2 की मौत; कई घायल

देशभर में पटाखा फैक्ट्रियों में हो रहे धमाके रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। तमिलनाडु के बाद अब महाराष्ट्र के पालघर जिले से ऐसा ही दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। यह घटना पालघर जिले के वाडा तहसील के कोणसई गांव में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुई। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में उत्पादन का काम चल रहा था, तभी अचानक बारूद में जोरदार धमाका हो गया।

धमाका इतना भयानक कि कांप उठा इलाका

विस्फोट इतना तेज था कि एक मजदूर का शरीर कई टुकड़ों में बिखर गया और शव लगभग 300 फीट दूर जा गिरा। इस दर्दनाक मंजर ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तुरंत वाडा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुछ को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया। उनकी हालत को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

अधिकारी ने क्या बताया?

नागरिक आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख विवेकानंद कदम के मुताबिक, यह धमाका दोपहर करीब 12 बजे एक पुराने फार्महाउस के टिन शेड में चल रही अस्थायी पटाखा यूनिट में हुआ। उस समय करीब 35 मजदूर, जिनमें अधिकतर महिलाएं थीं, पटाखे बना रहे थे। पुलिस के अनुसार, केमिकल मिलाने के दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला 90% तक झुलस गई, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार या लापरवाही? टीकमगढ़ में कैसे पलटी इंदौर से आ रही बस, 11 से ज्यादा यात्री घायल

मृतकों और घायलों की पहचान

मृतकों की पहचान भावेश दिलीप वावरे (35) और मोनिका सचिन पाडवले (30) के रूप में हुई है। घायलों में मोनिका महेंद्र जाधव, जागृति जगदीश गावटे, प्रतिभा प्रताप पवार और मोनिका मोहन वर्दी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया और राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया।

सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद यहां फायर ब्रिगेड की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कामगारों और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts