Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Maharashtra News : जालना में डंपर से रेत उतारते समय हादसा, 5 मजदूरों की मौत, राहत एवं बचाव कार्य जारी

Follow on Google News
Maharashtra News : जालना में डंपर से रेत उतारते समय हादसा, 5 मजदूरों की मौत, राहत एवं बचाव कार्य जारी
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के जालना जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। डंपर चालक ने रेत लोहे के शेड पर डाल दी, जिससे सड़क किनारे सो रहे 5 मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

नासिक में हाईवे पर ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर

महाराष्ट्र के नासिक जिले में नेशनल हाईवे के घाट खंड पर एक ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार देने से एक महिला की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना चांदवड़ के पास मुंबई-आगरा हाईवे पर राहुड घाट पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई की ओर जा रहे एक ट्रक के ब्रेक ढलान पर खराब हो गए और वह कारों व ट्रकों सहित सात से आठ वाहनों से टकरा गया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में एक कार में सवार 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए तथा कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। उन्होंने बताया कि घायलों को चांदवड़ उपजिला अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था और सुबह तक स्थिति सामान्य हो गई।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts