Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्‍ट्र में हादसा : जालना में बस और ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत, 17 घायल

Follow on Google News
महाराष्‍ट्र में हादसा : जालना में बस और ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत, 17 घायल
जालना। महाराष्ट्र के जालना जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मोसंबी ले जा रहे ट्रक और एक बस के बीच टक्‍कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। इस हादसे में मौतों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह दुर्घटना वाडीगोद्री-जालना मार्ग पर शाहपुर के पास हुई।

मोसंबी से भरा था ट्रक

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) द्वारा संचालित बस की खिड़कियां तोड़कर कई घायलों को बाहर निकाला गया। राज्य परिवहन की बस गेवराई से जालना जा रही थी, जबकि घटना के समय मोसंबी से भरा ट्रक अंबाड से आ रहा था। .बस जैसे ही हाईवे पर शाहपुर के पास आई तो ट्रक से टकरा गई। बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे।

बस और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और आयशर ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस से भिड़ंत के बाद मोसंबी ले जा रहा आयशर ट्रक पलट गया। बस का अगला हिस्सा भी पूरी तरह से पिचक गया। अधिकारी ने बताया कि टक्कर के कारण 6 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बचाया और उन्हें अंबाड तथा जालना के अस्पतालों में पहुंचाया गया।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts