PlayBreaking News

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला:ATF पर VAT घटाकर 7% किया, एयरलाइंस को मिलेगी राहत

महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए विमान फ्यूल (एटीएफ) पर वैट को घटाकर 7% कर दिया है। इससे एयरलाइंस को भारी राहत मिलेगी और हवाई यात्रा सस्ती होने की उम्मीद है।
Follow on Google News
ATF पर VAT घटाकर 7% किया, एयरलाइंस को मिलेगी राहत

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने विमानन क्षेत्र को बड़ी राहत देते हुए एयरक्राफ्ट टरबाइन फ्यूल (ATF) पर वैट कम करने का फैसला लिया है। अब महाराष्ट्र में ATF पर 18% की जगह सिर्फ 7% टैक्स देना होगा। राज्य के वित्त विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

15 मई से लागू होगी नई टैक्स दर

राज्य वित्त विभाग द्वारा 14 मई 2026 को जारी अधिसूचना के मुताबिक नई VAT दर आज से लागू होगी। यह संशोधित टैक्स दर 14 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।

एयरलाइंस का फ्यूल खर्च होगा कम

माना जा रहा है कि ATF पर टैक्स कम होने से एयरलाइंस कंपनियों की ऑपरेटिंग लागत में कमी आएगी। विमानन क्षेत्र में फ्यूल खर्च सबसे बड़े खर्चों में शामिल होता है। ऐसे में टैक्स घटने से एयरलाइंस को सीधा फायदा मिलेगा और हवाई सेवाओं के विस्तार को भी गति मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: भारत में सबसे कम बढ़े दाम! पाकिस्तान-नेपाल समेत दुनियाभर में कितने में बिक रहा पेट्रोल-डीजल? BJP ने शेयर की रेट लिस्ट

केंद्रीय विमानन मंत्री ने किया स्वागत

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

Twitter Post

उन्होंने कहा कि ATF पर VAT कम होने से एयरलाइंस का फ्यूल खर्च घटेगा जिससे हवाई सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही महाराष्ट्र के एयरपोर्ट्स के विकास को भी गति मिलेगी। विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र सरकार का आभार भी जताया।

ये भी पढ़ें: रसोई से सफर और निवेश तक… 48 घंटे में अचानक महंगी हुई हर जरूरी चीज! क्या ये सिर्फ इत्तेफाक है?

एविएशन सेक्टर को मिल सकती है नई रफ्तार

विशेषज्ञों का मानना है कि ATF पर टैक्स कम होने से महाराष्ट्र के एयरपोर्ट्स पर उड़ानों की संख्या बढ़ सकती है। कम ऑपरेटिंग लागत की वजह से एयरलाइंस नए रूट शुरू करने और सेवाओं का विस्तार करने पर ज्यादा ध्यान दे सकती हैं।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts