Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र में BJP विधायक ने शिंदे गुट के नेता को गोली मारी, पुलिस स्टेशन के अंदर किए 6 राउंड फायर; दो की हालत गंभीर, जमीनी विवाद सुलझाने पहुंचे थे थाने

महाराष्ट्र में BJP विधायक ने शिंदे गुट के नेता को गोली मारी, पुलिस स्टेशन के अंदर किए 6 राउंड फायर; दो की हालत गंभीर, जमीनी विवाद सुलझाने पहुंचे थे थाने
मुंबई। महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जमीनी विवाद पर BJP विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन के अंदर गोली मार दी। गोलीबारी हिल लाइन पुलिस स्टेशन में एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी के केबिन के अंदर हुई। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे थे, उसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई और  गणपत ने इंस्पेक्टर के सामने महेश पर चार राउंड फायर कर दिए। वहीं पुलिस ने तुरंत आरोपी विधायक को हिरासत में ले लिया।

क्या है पूरा मामला

भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ के बीच बीते काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों नेता और उनके समर्थक शुक्रवार रात करीब 10 बजे हिल लाइन पुलिस थाने पहुंचे थे। तभी दोनों गुटों में बहस हो गई और गणपत ने इंस्पेक्टर के सामने महेश पर 6 राउंड फायर किए। दो गोली महेश को लगीं और दो गोलियां उनके साथी राहुल पाटिल को लगीं। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने तुरंत BJP विधायक हिरासत में ले लिया। वहीं शनिवार (3 जनवरी) सुबह पुलिस ने विधायक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रॉपर्टी को लेकर है विवाद

दरअसल, कल्याण पूर्व के द्वारली परिसर में मौजूद प्रॉपर्टी के मालिकाना हक को लेकर BJP विधायक गणपत गायकवाड़ और स्थानीय लोगों के बीच विवाद चल रहा था। इलाके के लोग शिवसेना शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ के संपर्क में है। जमीन विवाद में विधायक गणपत और महेश गायकवाड़ के लोगों के बीच 31 जनवरी को भी बहस हुई थी। इसी विवाद के चलते BJP विधायक गणपत गायकवाड़ अपने बेटे वैभव और समर्थकों के साथ उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस ठाणे शिकायत करने पहुंचे थे। वहीं महेश भी अपने लोगों के साथ ठाणे पहुंचे थे।

भाजपा के साथ 'विश्वासघात' करेंगे शिंदे : गणेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गणेश गायकवाड़ ने कहा कि घटना पर कोर्ट जो भी फैसला करेगा वह उन्हें स्वीकार होगा। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि, शिवसेना प्रमुख के शासन में अपराध बढ़ गए हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे भाजपा के साथ 'विश्वासघात' करेंगे। बीजेपी विधायक ने कहा, "एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को धोखा दिया और वह बीजेपी के साथ भी वैसा ही धोखा करने जा रहे हैं। एकनाथ शिंदे ने मुझसे भी लाखों रुपए हड़पे हैं। इस घटना के संबंध में अदालत जो भी फैसला करेगी, मुझे स्वीकार होगा।" ये भी पढ़ें- Gyanvapi Case: व्यास तहखाने में नहीं रुकेगी पूजा, कोर्ट के फैसले के बाद नाराज मुस्लिम पक्ष ने किया जुमे को बाजार बंद का ऐलान
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts