महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : NCP शरद पवार गुट की चौथी लिस्ट जारी, 7 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, जानें किसे-कहां से मिला टिकट

NCP Sharad Pawar Candidate List 2024। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एनसीपी शरद पवार गुट ने सोमवार (28 अक्टूबर) को उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 7 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। चौथी लिस्ट में शरद पवार गुट ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को काटोल विधानसभा सीट से टिकट दिया है।
इसके साथ ही पार्टी 4 लिस्ट में 83 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस, एनसीपी शरद और शिवसेना शिंदे अब तक 267 नामों का ऐलान कर चुकी हैं।
जानें किसे-कहां से मिला टिकट
जानें किसे-कहां से मिला टिकट
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 को नतीजे
- महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 को नतीजे आएंगे।
- राज्य की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है।
- चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है।
महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को नामांकन
- चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में नामांकन करने की तारीख 22 अक्टूबर तय की। इसकी आखिरी तारीख 29 अक्टूबर रखी गई।
- नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है।
- वोटिंग की तारीख 20 नवंबर है।
- नतीजों की तारीख 23 नंवबर है।





















