Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : बीजेपी की तीसरी सूची जारी, 25 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, जानें किसे-कहां से मिला टिकट

Follow on Google News
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : बीजेपी की तीसरी सूची जारी, 25 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, जानें किसे-कहां से मिला टिकट
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार (28 अक्टूबर) को तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 25 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही बीजेपी ने नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यहां से पार्टी ने डॉ. संतुक मातोतराव हम्बर्डे को उम्मीदवार बनाया है।

अब तक 146 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

बीजेपी ने चुनाव के लिए कुल 146 उम्मीदवारों की घोषणा की है। बीजेपी की ओर से जो पहली लिस्ट जारी की गई थी उसमें 99 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए थे। इसके बाद 22 उम्मीदवारों की दूसरी सीट जारी की गई थी और अब 25 उम्मीदवारें की तीसरी लिस्ट सामने आई है। देखें LIST...

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 को नतीजे

  • महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 को नतीजे आएंगे।
  • राज्य की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है।
  • चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है।

महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को नामांकन

  • चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में नामांकन करने की तारीख 22 अक्टूबर तय की। इसकी आखिरी तारीख 29 अक्टूबर रखी गई।
  • नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है।
  • वोटिंग की तारीख 20 नवंबर है।
  • नतीजों की तारीख 23 नंवबर है।

महाराष्ट्र में गिर गई थी ठाकरे सरकार

राज्य में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनी और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। 2022 के महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बाद, शिवसेना के राजनेता एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के 40 विधायकों के साथ भाजपा के साथ सरकार बनाई और शिंदे नए मुख्यमंत्री बने। 2023 के महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अजित पवार गुट भी सरकार में शामिल हो गया। ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : सीएम एकनाथ शिंदे ने कोपरी-पचपखाड़ी विधानसभा सीट से नामांकन भरा, बारामती से डिप्टी CM अजित पवार का नॉमिनेशन
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts