उज्जैन मैराथन में बाड़ी के रामाधार शर्मा ने मारी बाजी, 21 किमी दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
उज्जैन। दौड़ का शुभारंभ उज्जैन डीएसपी संतोष कुमार कोल ने फ्लैग ऑफ कर किया। रामाधार शर्मा ने अपनी गति, निरंतर अभ्यास और मजबूत तैयारी के दम पर 21 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता बनने के बाद कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उज्जैन अध्यक्ष कलावती यादव ने उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
21 किलोमीटर मैराथन में हासिल किया प्रथम स्थान
रामाधार शर्मा ने अपनी गति, निरंतर अभ्यास और मजबूत तैयारी का परिचय देते हुए 21 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। दौड़ में विभिन्न स्थानों से आए धावकों ने हिस्सा लिया और रामाधार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें: शमशाबाद में सेवा सेतु अभियान के तहत 22 विभागों ने लगाए स्टॉल, 156 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
पहली बार उज्जैन मैराथन में लिया हिस्सा
रामाधार शर्मा इससे पहले इंदौर सहित विभिन्न शहरों में आयोजित मैराथन प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उज्जैन की इस मैराथन में उन्होंने पहली बार हिस्सा लिया और विजेता बनकर बाड़ी का नाम रोशन किया।
नगरवासियों ने दी उपलब्धि पर बधाई
रामाधार शर्मा की इस उपलब्धि पर नगरवासियों, पत्रकारों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और ब्लॉक स्पोर्ट्स संगठन बाड़ी ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।






















