बुलेट की नंबर प्लेट पर लिखा था 'यमराज' :पुलिस ने काटा चालान और दी समझाइश, यातायात नियम तोड़ने पर कार्रवाई

छिंदवाड़ा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक युवक पर पुलिस ने कार्रवाई की है। युवक अपनी बुलेट मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर 'यमराज' लिखवाकर घूम रहा था। पुलिस ने उसे रोककर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटा।
टीआई ने सड़क सुरक्षा का दिया संदेश
देहात थाना प्रभारी (टीआई) जीएस राजपूत ने युवक को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हर साल हजारों-लाखों युवाओं की जान चली जाती है, इसलिए युवाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
परिवार और समाज को जिम्मेदार युवाओं की जरूरत
टीआई राजपूत ने कहा कि परिवार, समाज और देश को पढ़े-लिखे, जागरूक और जिम्मेदार युवाओं की आवश्यकता है। युवाओं को ऐसे संदेशों और गतिविधियों से बचना चाहिए, जो गलत सोच को बढ़ावा देते हों।
नंबर प्लेट पर ऐसे संदेश लिखना गलत
पुलिस ने बताया कि वाहनों की नंबर प्लेट पर इस तरह के शब्द या संदेश लिखना नियमों के खिलाफ है। इससे न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि अन्य लोगों पर भी गलत प्रभाव पड़ता है।
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान
पुलिस ने युवक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालान काटा और भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।











