MP बन रहा फेवरेट टूरिज्म डेस्टिनेशन, 11 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए, ये हैं प्रदेश के टॉप 10 टूरिस्ट प्लेस...

Follow on Google News
MP बन रहा फेवरेट टूरिज्म डेस्टिनेशन, 11 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए, ये हैं प्रदेश के टॉप 10 टूरिस्ट प्लेस...
भोपाल। एमपी अब देश-विदेश में पर्यटन का नया फेवरेट डेस्टिनेशन बन रहा है। यही वजह है कि पिछले साल  एमपी में 11 करोड़ 21 लाख से ज्यादा पर्यटक एमपी के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंचे, जिनमें विदेशी टूरिस्ट की संख्या 1 लाख 83 हजार रही। एमपी टूरिज्म बोर्ड का अनुमान है कि इस बार ये आंकड़ा 12 करोड़ से भी ज्यादा हो जाएगा। मध्यप्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जिसे टाइगर स्टेट, लेपर्ड स्टेट और अब चीता स्टेट का भी दर्जा हासिल है।

लगातार इस तरह बढ़ रहा पर्यटकों का आंकड़ा

एमपी में पिछले पांच सालों से लगातार आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। 2017 में एमपी में 5 करोड़ 88 लाख टूरिस्ट आए थे, 2018 में ये बढ़कर 8 करोड़ 46 लाख और फिर 2019 में ये 8 करोड़ 90 लाख हो गए। हालांकि कोविड के प्रतिबंधों के कारण प्रदेश में 2020, 2021 और 2022 में पर्यटकों की संख्या घटी जरूर, लेकिन 2023 में पर्यटकों की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। 2023 में एमपी में 11 करोड़ 21 लाख 29 हजार 94 टूरिस्ट आए।
वर्ष                            पर्यटकों की संख्या
2023 11,21,29,094
2022 3,41,38,757
2021 2,55,95,668
2020 2,14,00,693
2019 8,90,35,097
2018 8,46,14,456
2017 5,88,62,584

ये हैं एमपी के टॉप टूरिस्ट प्लेस

अगर एमपी के टॉप 10  टूरिस्ट डेस्टिनेशन की बात करें तो महाकाल की नगरी उज्जैन टॉप पर है, जबकि मैहर और इंदौर दूसरे और तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर चित्रकूट, पांचवें पर ओंकारेश्वर, छठे पर जबलपुर, सातवें पर सलकनपुर, आठवें पर नर्मदापुरम (पचमढ़ी, मढ़ई, नर्मदापुरम, आदमगढ़), नौंवें पर रायसेन (भीमबेटका, सांची, भोजपुर) और दसवें नंबर पर भोपाल शामिल है।
पर्यटन केंद्र पर्यटकों की संख्या
उज्जैन 52841802
मैहर 16849000
इंदौर 10119030
चित्रकूट 9001126
ओंकारेश्वर 3475000
जबलपुर 2669869
सलकनपुर 2565000
नर्मदापुरम (पचमढ़ी, मढ़ई, नर्मदापुरम, आदमगढ़) 2283837
रायसेन (भीमबेटका, सांची, भोजपुर) 2137058
भोपाल 1950965
(नोट सभी आंकड़े एमपी टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा जारी) एमपी में धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का अद्भुत संगम है। इसके साथ ही प्राकृतिक संसाधनों और वन्य जीवों से भरे ऐसे स्थान भी हैं, जो पर्यटन के नजरिए से दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखते हैं। यही वजह है कि प्राचीन इतिहास, वास्तुकला और संस्कृति का अद्भुत मिश्रण समेटे हुए ये केंद्र हर आने वाले का मन मोह लेते हैं। उज्जैन में महाकाल लोक, ओंकारेश्वर में एकात्म धाम जैसे प्रोजेक्ट से भी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी का दावा है कि आने वाले समय ने जब सलकनपुर में देवी लोक, ओरछा में राम राजा लोक, छिंदवाड़ा में हनुमान लोक, चित्रकूट में श्री राम वन गमन पथ जैसी परियोजनाएं पूरी होंगी, तो प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होना तय है।

तस्वीरों में देखें एमपी के प्रमुख पर्यटन स्थल

[caption id="attachment_119232" align="aligncenter" width="600"] महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन[/caption] [caption id="attachment_119233" align="aligncenter" width="600"] मां शारदा देवी का मंदिर, मैहर[/caption] [caption id="attachment_119234" align="aligncenter" width="600"] पचमढ़ी[/caption] [caption id="attachment_119235" align="aligncenter" width="600"] चित्रकूट, सतना[/caption] [caption id="attachment_119236" align="aligncenter" width="600"] ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर[/caption] [caption id="attachment_119237" align="aligncenter" width="600"] विजयासन धाम, सलकनपुर[/caption] [caption id="attachment_119238" align="aligncenter" width="600"] मढ़ई, एमपी का मिनी स्विट्जरलैंड[/caption] [caption id="attachment_119244" align="aligncenter" width="600"] ओरछा[/caption] [caption id="attachment_119239" align="aligncenter" width="600"] नर्मदापुरम[/caption] [caption id="attachment_119240" align="aligncenter" width="600"] सांची का स्तूप[/caption] [caption id="attachment_119241" align="aligncenter" width="600"] भीमबेटका[/caption] [caption id="attachment_119242" align="aligncenter" width="600"] भोजपुर[/caption] [caption id="attachment_119243" align="aligncenter" width="600"] झीलों की नगरी भोपाल[/caption]
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts