Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखी:हुमांयू कबीर बोले- कोई ताकत नहीं रोक सकती, बंगाल में बढ़ा तनाव

मुर्शिदाबाद में टीएमसी के निलंबित विधायक हुमांयू कबीर ने बाबरी मस्जिद की तर्ज पर नई मस्जिद की आधारशिला रखी। समारोह में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखी गई। टीएमसी से निलंबन के बाद बढ़े विवाद के बीच कबीर ने कार्यक्रम रोकने की साजिश के आरोप लगाए और कहा कि कोई ताकत निर्माण योजना को नहीं रोक सकती।
हुमांयू कबीर बोले- कोई ताकत नहीं रोक सकती, बंगाल में बढ़ा तनाव
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित विधायक हुमांयू कबीर ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक नई मस्जिद की आधारशिला रखी। ये कार्यक्रम रेजिनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित किया गया।

    मंच पर मौलवियों के साथ समारोह, नारे लगे

    शिलान्यास कार्यक्रम में हुमांयू कबीर ने मौलवियों के साथ मिलकर मंच पर फीता काटा। इस दौरान ‘नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाए गए। सुबह से ही हजारों लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे।

    Twitter Post

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    बाबरी मस्जिद जैसे शिलान्यास कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके में भारी सुरक्षा तैनात की। रेजिनगर और बेलडांगा में पुलिस, आरएएफ और केंद्रीय बलों की टीमों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया।

    टीएमसी से निलंबन और विवाद

    हुमांयू कबीर को इस हफ्ते की शुरुआत में ही टीएमसी ने निलंबित कर दिया था। पार्टी का कहना था कि यह मामला सांप्रदायिक राजनीति से जुड़ा है। कबीर ने कुछ समय पहले ही इस मस्जिद के स्थापना समारोह की घोषणा की थी, जिसके बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए और प्रशासन को सुरक्षा बढ़ानी पड़ी।

    6 दिसंबर की तारीख के कारण बढ़ा विवाद

    कबीर ने शिलान्यास के लिए 6 दिसंबर की तारीख चुनी, जो अयोध्या की बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की बरसी है। इसी वजह से कार्यक्रम के आसपास और ज्यादा सतर्कता रखी गई।

    कबीर का आरोप- समारोह रोकने की साजिश

    शनिवार को कबीर ने दावा किया कि शिलान्यास समारोह को रोकने और हिंसा भड़काने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई ताकत इसे नहीं रोक सकती। हम कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करेंगे।

    कबीर ने यह भी कहा कि 2026 के चुनावों में 90 विधानसभा क्षेत्रों से मुस्लिम उम्मीदवार जीतेंगे और दक्षिण बंगाल के लाखों लोग किसी भी बाधा को नाकाम कर देंगे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts