Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs SA 3rd ODI Live Score :भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा वनडे विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है।
Follow on Google News
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Live Updates

    08:41 PM 06/12/25

    भारत ने 9 विकेट से दक्षिण अफ्रीका को हराया। सीरीज 2-1 से अपने नाम की। विराट कोहली ने लगाया विजयी चौका

    08:34 PM 06/12/25

    विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक। यह विराट कोहली के वनडे कॅरियर का 76वां अर्धशतक है।  

    08:25 PM 06/12/25

    कॅरियर के चौथे वनडे में यशस्वी जायसवाल ने पहला शतक लगाया। यशस्वी भारत के छठवें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में शतक लगाया है। इससे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और शुभमन गिल भी सभी फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। 

    08:00 PM 06/12/25

    भारत ने अब तक 203/1 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल अपने पहले वनडे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की कमान संभाली और विराट कोहली के साथ मिलकर मैच में भारत का दबदबा बनाए रखा है।

    07:45 PM 06/12/25

    भारत को मैच में पहला झटका लगा जब हिटमैन रोहित शर्मा 75 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वह शतक बनाने से चूक गए, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को जीत के करीब जरूर पहुंचाया।

    07:36 PM 06/12/25

    जायसवाल का पहला वनडे फिफ्टी

    यशस्वी जायसवाल ने अपना पहला वनडे अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने यह पचासा 75 गेंदों में बनाया और काफी समय लेकर खेला। इस अर्धशतक से उन्हें अच्छा आत्मविश्वास मिला होगा।
     
     

    07:00 PM 06/12/25

    रोहित शर्मा का ऐतिहासिक मुकाम

    रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ हासिल कर चुके हैं।

    06:29 PM 06/12/25

    मार्को जैनसन ने इस ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की। पहली गेंद पर रोहित ने एक रन ले लिया। इसके बाद जायसवाल को तीन गेंदें मिलीं। ओवर से सिर्फ दो रन आए, और जैनसन ने लगातार दबाव बनाए रखा।
     
     

    06:00 PM 06/12/25

    271 रन का लक्ष्य

    टीम इंडिया ने 271 रन के लक्ष्य का पीछा शुरू कर दिया है। यशस्वी और रोहित शर्मा क्रीज़ पर हैं। शुरुआत थोड़ी धीमी रही, क्योंकि रोहित शर्मा पहले कुछ समय गेंद और रन को समझते हैं, लेकिन फिर पेस पकड़ लेते हैं। पहले ओवर में ही एक चौका बाई के रूप में आया और यशस्वी अच्छे टच में नजर आ रहे हैं।

    05:00 PM 06/12/25

    प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम को बोल्ड किया और टीम 270 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, खासकर प्रसिद्ध और कुलदीप, जिन्होंने 4-4 विकेट झटके 

    05:00 PM 06/12/25

    कुलदीप यादव ने फिर से अपने स्पिन का जादू दिखाया। ओटनेल बार्टमैन के खिलाफ उन्होंने ऑफ साइड के चारों ओर फ्लाइटेड गूगलि फेंकी, जिसे बार्टमैन पूरी तरह से फॉरवर्ड नहीं खेल पाए।

    04:51 PM 06/12/25

    कुलदीप यादव की गेंदबाजी ने फिर से धमाल मचाया। 42.5 ओवर में उन्होंने एनगिडी को गेंद फेंकी, जो लेग साइड की ओर घूम रही थी। एनगिडी ने फॉरवर्ड ब्लॉक मिस किया और पैड्स पर गेंद लगी।

     

     

    04:45 PM 06/12/25

    कुलदीप ने फिर से किया कमाल

     कुलदीप ने 3 गेंदों में टीम को दूसरा विकेट दिलाया। मार्को जानसेन को अब पवेलियन लौटना पड़ा। जानसेन सिर्फ 15 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए।

    04:30 PM 06/12/25

    अफ्रीका को छठा झटका

    कुलदीप यादव की घातक गेंद पर रोहित शर्मा ने कमाल का कैच लपककर साउथ अफ्रीका को छठा झटका दिया। डेवाल्ड ब्रेविस सिर्फ 29 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

    03:58 PM 06/12/25

    डी कॉक आउट

    कॉक 106 पर आउट! कृष्णा ने middle stump पर गेंद छोड़ते ही कॉक को पवेलियन पहुंचा दिया। डिकॉक ने 89 गेंदों पर 8 चौकों और 6 छक्कों जड़े।

    03:43 PM 06/12/25

    डी कॉक का 23वां शतक

    क्विंटन डी कॉक आज धमाकेदार मोड में हैं 80 गेंदों में उन्होंने अपना शतक पूरा कर दिया। भारत के खिलाफ यह उनका सातवां और वनडे करियर का 23वां शतक है।

    03:34 PM 06/12/25

    प्रसिद्ध कृष्णा पूरी तरह ऑन-बोर्ड हैं पहले उन्होंने मैथ्यू ब्रीट्जके को आउट किया, जो अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे।
    इसके तुरंत बाद ऐडन मार्करम भी उनकी तेज गेंद पर पवेलियन लौट गए।

    03:26 PM 06/12/25

    मैथ्यू ब्रीट्जके ने आते ही मानो गियर बदल दिया हो। तिलक वर्मा के ओवर की शुरुआत दो लगातार छक्कों से कर माहौल गरमा दिया।  साउथ अफ्रीका का स्कोर भी 167 पहुंच चुका है।

    03:04 PM 06/12/25

    टूट गई 113 रन की साझेदारी

    जडेजा की फिरकी में बवुमा फंस गए और 48 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली ने बैकवर्ड प्वाइंट पर शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा। अब भारतीय टीम को अपनी गेंदबाजी और रणनीति से मैच में वापसी करने का मौका मिलेगा।

    02:45 PM 06/12/25

    डीकॉक-बवुमा की धमाकेदार साझेदारी

    क्विंटन डीकॉक और टेम्बा बवुमा ने अब तक 100 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है। डीकॉक 74 और बवुमा 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय गेंदबाज लगातार विकेट लेने की कोशिश कर रहे हैं, कप्तान ने तिलक को भी गेंदबाजी करवाई, लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिली।

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का आखिरी वनडे विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजी की शुरुआत हो चुकी है।

    भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। सीरीज इस समय 1-1 से बराबर है और इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा करेगी।

    भारत की प्लेइंग-11

    यशवी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

    साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11

    रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।
    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts