Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP के इस गांव में शौचालय की खुदाई से निकले चांदी के सिक्के, खजाना देख लोग रह गए दंग

Follow on Google News
MP के इस गांव में शौचालय की खुदाई से निकले चांदी के सिक्के, खजाना देख लोग रह गए दंग

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की आष्टा तहसील के छोटे से गांव अरनिया दाउद में एक अद्भुत घटना सामने आई है। एक साधारण शौचालय की खुदाई के दौरान पुराने चांदी जैसे सिक्कों का जखीरा निकल आया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही यह खबर गांव में फैली कि “गड्ढे से खजाना निकला है”, लोग मिट्टी में चांदी के सिक्के ढूंढने दौड़ पड़े। कुछ लोगों को 2 सिक्के मिले तो किसी को 4। कई लोग पूरे दिन खुदाई करते रहे, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। यह खजाने की खोज लगातार तीन दिन तक गांव में चर्चा का विषय बनी रही।

जेसीबी से गड्ढा, और निकल आए चमचमाते सिक्के

यह घटना तब हुई जब गांव के सुरेश श्रीवास्तव अपने मकान में शौचालय बनवा रहे थे। जेसीबी से गड्ढा खुदते समय मशीन के पंजे से ठोस चीज़ टूटने जैसी आवाज़ आई। जब पास जाकर देखा गया तो गड्ढे में चमचमाते सिक्के बिखरे पड़े थे। काम रोककर लोग जुट गए और सिक्कों को उठाने लगे।

प्रशासन की कार्रवाई, 85 सिक्के किए गए जब्त

मामला बढ़ता देख तहसील प्रशासन हरकत में आया। नायब तहसीलदार मुकेश सांवले मौके पर पहुंचे। अब तक 85 सिक्के जब्त किए जा चुके हैं। सभी सिक्के जिला कोषालय में जमा करा दिए गए हैं।

मुगलकालीन हो सकते हैं सिक्के

जब्त किए गए सिक्के चांदी जैसी धातु के बने हैं और उन पर फारसी भाषा में कुछ लिखा है। इससे अंदेशा है कि ये सिक्के मुगल काल के ऐतिहासिक सिक्के हो सकते हैं। फिलहाल इन सिक्कों की धातु, लिपि और काल का परीक्षण किया जाएगा।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी को और सिक्के मिले हों, तो उन्हें छिपाएं नहीं, बल्कि प्रशासन को सौंपें, ताकि उनके ऐतिहासिक महत्व की जांच हो सके।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts