Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर में हादसा : भोपाल-इंदौर रोड पर तीन वाहनों की टक्कर, 2 की मौत, 7 घायल

Follow on Google News
सीहोर में हादसा : भोपाल-इंदौर रोड पर तीन वाहनों की टक्कर, 2 की मौत, 7 घायल
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में एक बड़ा हादसा हो गया। सोमवार देर रात भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर 3 वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, 7 घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है।

दो ट्रक और एक वैन की हुई टक्कर

जानकारी के अनुसार, ये हादसा भोपाल-इंदौर रोड पर सोमवार रात 11 से 12 बजे के आसपास हुआ है। सेकड़ाखेड़ी के पास दो ट्रक और एक वैन की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। इस हादसे में पहले दो ट्रक आपस में टकराए, उसके बाद भोपाल की ओर जा रही ट्रैवलर वैन भी इन दो ट्रकों से जाकर टकरा गई।

घायलों का चल रहा इलाज

अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. एएस धाकड़ ने कहा कि इस सड़क हादसे के घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है, जिनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। इस भीषण सड़क हादसे के बाद हाईवे पर करीब 2 घंटे तक जाम रहा। ये भी पढ़ें- सीहोर में हादसा : हार्वेस्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts