Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर में हादसा : हार्वेस्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

Follow on Google News
सीहोर में हादसा : हार्वेस्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
सीहोर। जिले के बिलकिसगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन लोगों को हार्वेस्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक जताखेड़ा गांव के निवासी बताए जाते हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बिलकिसगंज जा रहे थे बाइक सवार

जानकारी के अनुसार जिले के जताखेड़ा गांव के निवासी कृपाल वर्मा (43), रउफ खां (32) और रामकली वर्मा बाइक से बिलकिसगंज जा रहे थे। तभी बिलकिसगंज क्षेत्र में कुलास के पास वेयर हाउस के सामने मोड़ पर हार्वेस्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में कृपाल और रउफ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रामकली गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना की जांच कर रही पुलिस

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों के शव अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- भोपाल : तुलसी टावर के पास दो कारों की जोरदार भिड़ंत, कार के ऊपर चढ़ी दूसरी कार, देखें VIDEO मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts