Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मध्यप्रदेश में श्रीकृष्ण पाथेय के मार्गों पर सबसे पहले दौड़ेंगी लोक परिवहन की बसें

इंदौर-उज्जैन से शुरुआत, आपरेटर को एक बड़े रूट के साथ मिलेंगे 2 ग्रामीण क्षेत्र 
मध्यप्रदेश में श्रीकृष्ण पाथेय के मार्गों पर सबसे पहले दौड़ेंगी लोक परिवहन की बसें

राजीव सोनी
भोपाल। मध्यप्रदेश में करीब दो दशक बाद राज्य परिवहन की बसें दौड़ेंगीं। इन बसों की शुरुआत इंदौर-उज्जैन संभाग में स्थित श्री कृष्ण पाथेय के प्रस्तावित मार्गों से करने की तैयारी है। सरकार पॉलिसी को अंतिम रूप देने में जुटी है, दोनों संभागों का रूट सर्वे हो गया है। सीएम डॉ. यादव ने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को जल्दी ही जमीन पर उतारने के निर्देश दिए हैं। संभावना है कि दीपावली के बाद श्री कृष्ण पाथेय के प्रमुख स्थल जानापाव (इंदौर), सांदीपनि आश्रम (उज्जैन),  डोंगला और ग्राम नारायणा (उज्जैन), महलपुर पाठा (रायसेन) सहित अमझेरा (धार) के लिए प्रतीकात्मक रूप से ये बसें शुरू कर दी जाएं। शुरुआती दौर में 50 से 100 बसें चलाने की तैयारी है। इंदौर-उज्जैन और जबलपुर के मार्गों पर काम हो चुका है। ग्वालियर-चंबल, भोपाल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम, शहडोल में रूट सर्वे पर भी काम चल रहा है। 

परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से सीधी बात

सवाल: प्रदेश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की नई बसें कब तक चलने लगेंगीं?
विभागीय स्तर पॉलिसी निर्माण, रूट चार्ट और आपरेटर को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मार्च 2026 में बसें दौड़ने लगेंगीं।
सवाल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डोंगला,नारायणा सहित श्री कृष्ण पाथेय स्थलों को दीपावली बाद लोक परिवहन से जोड़ने की मंशा जताई है?
मुख्यमंत्री की घोषणा पर इन क्षेत्रों में सर्वोच्च प्राथमिकता से काम हो रहा है। कुछ स्थानों पर पहले भी शुरू हो सकती हैं।
सवाल: सबसे पहले कहां से और कितनी बसें एक साथ शुरू करेंगे?
इंदौर-उज्जैन फिर अन्य संभागों को बसों के रूट से जोड़ेंगे। हमारा प्रयास है कि पहले चरण में 50 से 100 बसें  शुरू हों।
सवाल: लोक परिवहन की बसों की संचालन व्यवस्था का मॉडल कैसा रहेगा?
इन बसों को हम पीपीपी मॉडल पर संचालित करेंगे।
सवाल: मुख्य मार्गों और ग्रामीण रूटों के लिए क्या नीति रहेगी?
बस आॅपरेटर को एक बड़े रूट के साथ 2 ग्रामीण मार्ग भी दिए जाएंगे। विस्तृत पॅलिसी पर काम चल रहा है।
सवाल: यात्री किराया और सुविधाओं को लेकर क्या कहेंगे?
पीपीपी मॉडल पर चलने वाली इन बसों सीसीटीवी, जीपीएस के साथ किराया किफायती रहेगा।

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

Latest Posts