PlayBreaking News

जबलपुर में गला घोंटकर बदमाश की हत्या :भाई खाना देने पहुंचा तो कमरे में मिला शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में निगरानीशुदा बदमाश सुरेंद्र सिंह की हत्या का मामला सामने आया है। किराए के कमरे में शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। गला घोंटने और चाकू से हमला करने की आशंका जताई जा रही है।
Follow on Google News
भाई खाना देने पहुंचा तो कमरे में मिला शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मध्य प्रदेश के जबलपुर में निगरानीशुदा बदमाश की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार को संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के परसवाड़ा इलाके में किराए के कमरे से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सुरेंद्र सिंह निवासी शास्त्री नगर गढ़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है।

गला घोंटने के बाद चाकू से हमला करने की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि आरोपियों ने पहले सुरेंद्र का गला घोंटकर उसकी हत्या की। इसके बाद उस पर चाकू से कई वार किए गए। मृतक के गले में गमछा कसकर बंधा हुआ मिला, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है।

किराए के कमरे में रहता था सुरेंद्र

जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र सिंह पर शहर के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज थे। उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई भी हो चुकी थी। कुछ दिन पहले ही वह परसवाड़ा क्षेत्र में पूर्व सरपंच राजू पटेल के मकान में किराए से रहने आया था।

भाई खाना देने पहुंचा तो खुला मामला

शुक्रवार शाम सुरेंद्र का भाई उसे खाना देने कमरे पर पहुंचा। दरवाजा खोलने पर उसने सुरेंद्र को मृत अवस्था में देखा। घटना की जानकारी मिलते ही संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट! बिलासपुर में लू लगने से बुजुर्ग की मौत, अगले 5 दिन बढ़ेगी भीषण गर्मी

हाथ की नस कटी

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के एक हाथ की नस भी कटी हुई थी। शरीर पर चाकू के कई घाव मिले हैं। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था, जिससे संघर्ष होने के संकेत मिले हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या से पहले सुरेंद्र का किसी से विवाद हुआ होगा।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

संजीवनी नगर थाना प्रभारी बीडी द्विवेदी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts