भोपाल। मध्य प्रदेश में बुधवार देर रात एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सरकार ने 8 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए सागर रेंज के IG का आदेश दो दिन में ही निरस्त कर दिया। इसके अलावा राजगढ़ और बालाघाट के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं।
दो दिन में ही बदल दिया सागर IG
1 जून को जारी आदेश में चंद्रशेखर सोलंकी को इंदौर SAF से सागर रेंज का आईजी नियुक्त किया गया था। लेकिन बुधवार देर रात सरकार ने यह आदेश निरस्त कर दिया। उनकी पूर्ववत पदस्थापना इंदौर SAF IG के रूप में बनी रहेगी। अब IG महिला सुरक्षा हिमानी खन्ना को सागर का नया आईजी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें जेएनपीए (राष्ट्रीय पुलिस अकादमी) के डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
राजगढ़ और बालाघाट के SP बदले
राजगढ़ और बालाघाट जिलों में भी पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। प्रतिनियुक्ति से लौटे आईपीएस अधिकारी अमित तोलानी को राजगढ़ का नया एसपी बनाया गया है, जबकि अब तक यहां पदस्थ आदित्य मिश्रा को बालाघाट का एसपी बनाया गया है। पूर्व बालाघाट एसपी नागेंद्र सिंह को सेनानी 25वीं वाहिनी, विसबल भोपाल भेजा गया है।
DIG और अन्य अधिकारियों के भी तबादले
- सुनील कुमार पांडे, DIG प्रबंध पुलिस मुख्यालय को सागर का नया DIG बनाया गया है।
- डी. कल्याण चक्रवर्ती को SAF मुख्यालय से छिंदवाड़ा रेंज का DIG बनाया गया है।
- सोनाली दुबे, एएसपी जबलपुर को एआईजी, पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ किया गया है।
8 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची
| नाम |
वर्तमान पद |
नई पदस्थापना |
| चंद्रशेखर सोलंकी |
IG, SAF इंदौर |
यथावत |
| हिमानी खन्ना |
IG, महिला सुरक्षा |
IG, सागर |
| सुनील कुमार पांडे |
DIG, प्रबंध PHQ |
DIG, सागर |
| डी. कल्याण चक्रवर्ती |
DIG, SAF मुख्यालय |
DIG, छिंदवाड़ा |
| नागेंद्र सिंह |
SP, बालाघाट |
सेनानी, 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल |
| अमित तोलानी |
सेनानी, 24वीं वाहिनी, जावरा |
SP, राजगढ़ |
| आदित्य मिश्रा |
SP, राजगढ़ |
SP, बालाघाट |
| सोनाली दुबे |
ASP, जबलपुर |
AIG, PHQ |
यह तबादला प्रक्रिया ऐसे समय में हुई है जब कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी को लेकर मंत्री विजय शाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित SIT की जांच भी जारी है। पहले भी इस सिलसिले में प्रमोद वर्मा को सागर से हटाकर जबलपुर रेंज भेजा गया था। अब DIG डी. कल्याण चक्रवर्ती की पोस्टिंग भी इसी संदर्भ में देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें- बदहवास चेहरे, बिखरीं चप्पलें… बेंगलुरु में RCB की जीत का जश्न मातम में कैसे बदला? भाजपा ने मांगा CM सिद्धारमैया का इस्तीफा