Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP हाईकोर्ट में सात नए जज नियुक्त : जबलपुर में MP के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ, जजों की संख्या हुई 41... 12 पद अब भी खाली

Follow on Google News
MP हाईकोर्ट में सात नए जज नियुक्त : जबलपुर में MP के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ, जजों की संख्या हुई 41... 12 पद अब भी खाली
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को सात नए जज मिल गए हैं। मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ ने सोमवार (6 नवंबर) को सात नए न्यायाधीशों को सीजे कोर्ट में शपथ ग्रहण कराई। इसके साथ ही सातों ने पदभार संभाल लिया। इनमें दो अधिवक्ता व पांच न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। इन सभी के शपथ लेने के बाद प्रदेश के उच्च न्यायालय में जजों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।

हाईकोर्ट को मिले सात नए जज

नवागत न्यायमूर्ति विनय सराफ, विवेक जैन, राजेन्द्र कुमार वाणी, प्रमोद कुमार अग्रवाल, बिनोद कुमार द्विवेदी, देवनारायण मिश्रा और गजेंद्र सिंह ने शपथ ली। इसके साथ ही हाइकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ गई है, अब तक जजों के कुल स्वीकृत 53 पदों में से 34 जज कार्यरत थे। वहीं अब सात नए जजों के आने से इनकी संख्या 41 हो गई। हालांकि, इसके बाद भी अभी 12 पद खाली रहेंगे। पिछले दिनों तीन जज दूसरे हाईकोर्ट से ट्रांसफर होकर आए थे। सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने 17 अक्टूबर को इनके नामों की सिफारिश की थी। जिसके बाद राष्ट्रपति की मुहर लगते ही केंद्रीय कानून विभाग ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी थी। ये भी पढ़ें- SC ने सेम-सेक्स मैरिज को नहीं दी कानूनी मान्यता : CJI ने कहा- समलैंगिकों को आपस में शादी करने का मौलिक अधिकार नहीं, इस बारे में संसद करे फैसला
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts