अनूपपुर में बड़ा हादसा :4 मंजिला होटल की इमारत गिरी, मलबे में दबकर 1 की मौत

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में एक चार मंजिला होटल की इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 से 7 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं और मलबा हटाने का काम जारी है।
4 मंजिला होटल की इमारत गिरी, मलबे में दबकर 1 की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बस स्टैंड के पास स्थित चार मंजिला अग्रवाल लॉज की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। घटना शाम करीब 5:50 बजे की बताई जा रही है। इमारत गिरते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई।

    देखते ही देखते ढह गई पूरी इमारत

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही सेकंड में पूरी इमारत जमीन पर गिर गई। हादसे के वक्त आसपास कई लोग मौजूद थे, जो अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 से 7 लोगों के घायल होने की सूचना है।

    मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए क्रेन और अन्य मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

    ये भी पढ़ें: कवर्धा में चौंकाने वाला मामला: शादीशुदा महिला ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    खुदाई से कमजोर हुई इमारत की नींव

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, अग्रवाल लॉज के पास एक पुरानी इमारत को गिराकर नया निर्माण कार्य किया जा रहा था। बेसमेंट बनाने के लिए गहरी खुदाई की गई थी। आशंका है कि इसी खुदाई से होटल की इमारत की नींव कमजोर हो गई और वह एक तरफ झुकने के बाद अचानक ढह गई।

    ये भी पढ़ें: बैतूल में कश्मीर जैसा नजारा: बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता, फसल को काफी नुकसान

    जांच के आदेश

    फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है, जबकि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts