Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बैतूल में कश्मीर जैसा नजारा:बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता, फसल को काफी नुकसान

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में अचानक बदले मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया। तेज आंधी, बारिश और भारी ओलावृष्टि ने हालात ऐसे बना दिए कि सड़कों और खेतों पर बर्फ जैसी परत नजर आने लगी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया।
बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता, फसल को काफी नुकसान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बैतूल जिले में अचानक आए मौसम बदलाव ने आम जनजीवन के साथ किसानों को भी गहरा झटका दिया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जबकि लोग अभी भी खराब मौसम के असर से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

    कश्मीर जैसा नजारा, सड़कों-खेतों पर सफेद चादर

    दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में कई इलाकों में ओले गिरने लगे, जो आकार में बेर जितने बड़े थे। खासकर परमंडल और आसपास के क्षेत्रों में इतनी ज्यादा ओलावृष्टि हुई कि सड़कों और खेतों पर सफेद परत जम गई। यह नजारा लोगों के लिए किसी पहाड़ी इलाके जैसा प्रतीत हो रहा था।

    आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त

    तेज हवाओं और तूफान ने कई जगहों पर घरों के छप्पर उड़ा दिए, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक घंटे तक हुई बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। मुलताई, आठनेर, भैंसदेही क्षेत्रों में हालात ज्यादा गंभीर रहे, जहां लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।

    बारिश से फसलों को काफी नुकसान

    इस ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन इतनी तेज ओलावृष्टि की उम्मीद कम थी। अब नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts