BJP मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, नई टीम के साथ बैठक में तय होगी आगे की रणनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां वह पार्टी के नए पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और संगठन से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भाजपा में हाल ही में संगठनात्मक बदलाव किए गए हैं। इसके तहत पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई टीम का गठन किया है।
नई टीम के साथ PM मोदी का मंथन
पीएम मोदी का भाजपा मुख्यालय पहुंचना ऐसे समय हुआ है, जब पार्टी संगठन में नई जिम्मेदारियों को लेकर गतिविधियां तेज हैं। बैठक में नए पदाधिकारियों से मुलाकात के साथ पार्टी की आगे की रणनीति पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
संगठन को लेकर अहम बैठक
भाजपा की नई टीम के गठन के बाद प्रधानमंत्री मोदी की पदाधिकारियों के साथ यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की प्राथमिकताओं को लेकर चर्चा हो सकती है।
नितिन नवीन की नई टीम पर नजर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में गठित नई टीम में कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। अब प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में संगठन की दिशा और आगे की कार्ययोजना को लेकर मंथन होगा।





















