Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गाजियाबाद के खोड़ा में खूनी खेल: पति ने की पत्नी और बेटी की हत्या, दूसरी बेटी गंभीर रुप से घायल; आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। लोकप्रिय विहार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। मां और बहन को बचाने पहुंची 14 वर्षीय बेटी भी हमले में घायल हुई, लेकिन किसी तरह वहां से निकलकर उसने अपनी जान बचा ली।
Follow on Google News
गाजियाबाद के खोड़ा में खूनी खेल: पति ने की पत्नी और बेटी की हत्या, दूसरी बेटी गंभीर रुप से घायल; आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद के खोड़ा में खूनी खेल

गाजियाबाद। खोड़ा क्षेत्र में देर रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में महिला और उसकी 15 वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय छोटी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी पति और पिता को मौके से हिरासत में ले लिया है। शुरूआती जांच में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है, हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घायल किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी से पूछताछ कर रही है।

देर रात घर में हुआ खूनी खेल 

घटना खोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर तीन की है, जहां बीती रात पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा पत्नी और बेटियों पर हमला करने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही खोड़ा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मकान की चौथी मंजिल स्थित कमरे में पहुंची। वहां एक महिला और किशोरी के शव लहूलुहान हालत में मिले। कमरे में खून बिखरा हुआ था और शुरुआती जांच में दोनों की हत्या धारदार हथियार के हमला किए जाने की बात सामने आई। मृतकों की पहचान बीबी तबस्सुम और उनकी 15 वर्षीय बेटी सना तबस्सुम के रूप में हुई है। वहीं, 14 वर्षीय रूबी तबस्सुम भी हमले में घायल मिली, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें: IIT दिल्ली में M.Sc छात्र की मौत, लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से गिरा

मां को बचाने पहुंचीं तो बेटियों पर भी हमला

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी पर हमला किया था। मां पर हमला होते देखकर दोनों बेटियां उसे बचाने के लिए बीच में आ गईं। इसी दौरान आरोपी ने दोनों बेटियों पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में 15 वर्षीय सना तबस्सुम गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय रूबी भी घायल हुई। रूबी किसी तरह मौके से निकलने में सफल रही और उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची और टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Breaking News

आरोपी को मौके से पुलिस ने हिरासत में लिया

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से अररिया, बिहार का रहने वाला है और अपने परिवार के साथ लोकप्रिय विहार में रह रहा था। वह दिल्ली के गाजीपुर स्थित मछली मंडी में मुनीम का काम करता है। वारदात के बाद पुलिस आरोपी से घटना के कारण और पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास रहने वाले लोगों से भी जानकारी ले रही है। वहीं, घायल 14 वर्षीय रूबी को तत्काल एमजी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

ये भी पढ़ें: Raipur: PRA ग्रुप के हीरा कारोबारी पर फायरिंग मामले में बड़ा फैसला,अमन साहू समेत सभी 7 आरोपी हुए दोषमुक्त

पारिवारिक विवाद की बात आई सामने

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद की जानकारी मिली है। हालांकि विवाद की असली वजह क्या थी और किस परिस्थिति में आरोपी ने इतना बड़ा कदम उठाया, इसका स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाने और पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts