Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भाजपा की नई टीम के साथ PM मोदी की बैठक आज, शाम 7 बजे पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम भाजपा मुख्यालय में पार्टी की नई टीम के साथ बैठक करेंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हो रही बैठक में पीएम मोदी शाम करीब 7 बजे पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। बैठक में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर देशभर में होने वाले कार्यक्रमों और संगठन से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
Follow on Google News
भाजपा की नई टीम के साथ PM मोदी की बैठक आज, शाम 7 बजे पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित
भाजपा की नई टीम के साथ PM मोदी की बैठक आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नए पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी शाम करीब 7 बजे बैठक में शामिल होंगे और पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। नई टीम के साथ प्रधानमंत्री की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

बैठक में क्या होगा?

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर देशभर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हो सकती है। नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी। इसके बाद से वह लगातार सार्वजनिक पद पर रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने करीब 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया।

नितिन नवीन की नई टीम के साथ पहली बैठक

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की शुरुआत की। बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के गायन के साथ हुई। इस दौरान भाजपा ने ‘वंदे मातरम’ के सम्मान और उसकी ऐतिहासिक विरासत की रक्षा को लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया।

Narendra Modi

‘वंदे मातरम’ को लेकर कांग्रेस पर निशाना

बैठक में भाजपा ने कांग्रेस कार्यसमिति के 19 अगस्त के फैसले की आलोचना की। भाजपा ने कांग्रेस के उस निर्णय का विरोध किया, जिसमें पार्टी के कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के केवल पहले दो पद गाने की बात कही गई है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी ‘वंदे मातरम’ को भारत का राष्ट्रीय गीत, भारत माता के प्रति श्रद्धा की अभिव्यक्ति और स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण प्रतीक मानती है।

पीएम मोदी के संबोधन पर नजर

अब शाम करीब 7 बजे प्रधानमंत्री मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की नई टीम को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन में पार्टी की आगामी रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और देशभर में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts