Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर: जाफराबाद को मिली 1.39 करोड़ की सौगात, नए हाईस्कूल भवन का हुआ लोकार्पण

सीहोर के जाफराबाद में 139.29 लाख रुपए की लागत से बने नए शासकीय हाईस्कूल भवन का आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने लोकार्पण किया। नए भवन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने की मांग रखी, जिस पर विधायक ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Follow on Google News
सीहोर: जाफराबाद को मिली 1.39 करोड़ की सौगात, नए हाईस्कूल भवन का हुआ लोकार्पण
जाफराबाद को मिली 1.39 करोड़ की सौगात

सीहोर। आष्टा विकासखंड के ग्राम जाफराबाद में ग्रामीण विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। गांव में 139.29 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय हाईस्कूल भवन का 21 अगस्त को आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने फीता काटकर लोकार्पण किया। नए भवन के मिलने से विद्यार्थियों को अब बेहतर और सुविधाजनक वातावरण में पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी। भवन का निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) संभाग सीहोर द्वारा कराया गया है।

ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा देना प्राथमिकता

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को शहरों की तरह बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि स्कूल भवन केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि गांव के बच्चों के बेहतर भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने विद्यालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई।

निर्माण की गुणवत्ता की विधायक ने की सराहना

विधायक ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री ए.के. पथी, अनुविभागीय अधिकारी शुभम रहांगडाले और उपयंत्री आशीष सक्सेना के तकनीकी मार्गदर्शन की प्रशंसा की। निर्माण कार्य भोपाल के ठेकेदार अमित त्रिपाठी द्वारा पूर्ण कराया गया है। अधिकारियों और निर्माण एजेंसी की भूमिका का उल्लेख करते हुए विधायक ने उम्मीद जताई कि भवन लंबे समय तक विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा।

Breaking News

हायर सेकेंडरी स्कूल बनाने की उठी मांग

लोकार्पण समारोह के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जाफराबाद के हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करने की मांग विधायक के समक्ष रखी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव और आसपास के विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। स्कूल के हायर सेकेंडरी में उन्नयन से विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च माध्यमिक शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी।

विधायक ने दिया शीघ्र उन्नयन का आश्वासन

ग्रामीणों की मांग को विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने गंभीरता से लिया और विद्यालय को शीघ्र हायर सेकेंडरी में उन्नयन कराने का आश्वासन दिया। विधायक के इस आश्वासन से ग्रामीणों और विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। स्कूल के उन्नयन से जाफराबाद सहित आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को भी आगे की पढ़ाई के लिए सुविधा मिलने की उम्मीद है।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी

लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जीवन सिंह मंडलोई, नरेश मेवाड़ा, दीक्षा गुणवान, देवजी पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कोठरी, जनपद अध्यक्ष आष्टा, ग्राम पंचायत जाफराबाद की सरपंच शांताबाई बाबूलाल मेवाड़ा सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और शिक्षणगण मौजूद रहे।

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत्रि...Read More

Latest Posts