लखनऊ: हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, पुलिस हिरासत में ड्राइवर

लखनऊ। धीरेंद्र प्रताप सिंह शनिवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से लापता हुए थे, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि लखनऊ के एक मॉल से उनकी किडनैपिंग हुई थी और फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही उन्हें गोली मारी गई। पुलिस को हत्या के मामले में उनके खुद के ड्राइवर पर शक है और एसटीएफ की टीम भी जांच में जुट गई है। करीब 50 करोड़ रुपए की जमीन को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है, जिसके चलते पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
शनिवार से लापता थे धीरेंद्र प्रताप सिंह
हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह शनिवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से लापता हुए थे। उनके लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। पुलिस की कई टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी थीं। रविवार को दुबग्गा इलाके की एक नहर से उनका शव बरामद किया गया।
ये भी पढ़ें: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल बाद दिया इस्तीफा, भावुक पोस्ट में लिखा- 'आज आभार से आंखें नम हैं'
ड्राइवर पर पुलिस को शक
लखनऊ पुलिस को फिलहाल धीरेंद्र प्रताप सिंह के खुद के ड्राइवर पर हत्या करवाने का शक बताया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे कौन लोग शामिल हैं और वारदात को किस वजह से अंजाम दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ की टीम भी जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए अलग-अलग पहलुओं पर काम कर रही है।
जमीन विवाद को लेकर भी जांच
धीरेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से उन्नाव जिले के रहने वाले थे और फिलहाल लखनऊ के पीजीआई इलाके में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब 50 करोड़ रुपए की एक जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा था। पुलिस इस जमीन विवाद को भी हत्या से जोड़कर जांच कर रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
उन्नाव के रहने वाले थे धीरेंद्र प्रताप सिंह
बताया जा रहा है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह काफी समय से हिंदू युवा वाहिनी के साथ जुड़े हुए थे और संगठन में मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शनिवार को उनके लापता होने के बाद से ही परिवार और पुलिस उनकी तलाश में जुटे थे। शव मिलने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।
ये भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ से 788 मौतें, 2500 से ज्यादा लोग लापता; 20 हजार सुरक्षाकर्मी रेस्क्यू में जुटे, 8730 लोगों को बचाया
लखनऊ में नाले से मिला था एक और शव
इससे पहले शुक्रवार को लखनऊ में एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाले से बरामद किया गया था। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 11:30 बजे विकास नगर में रिंग रोड पर मारुति सुजुकी के शोरूम के सामने बड़े नाले में शव बहने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला था। पुलिस ने बताया था कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना लग हो रहा था, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।




















