Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पांढुर्णा: दादाधाम एक्सप्रेस शुरू करने की मांग, रेलवे अधिकारियों ने लोगों की सुनीं समस्याएं

भारतीय रेलवे के रेल जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पांढुर्णा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की समस्याओं और सुझावों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने दादाधाम एक्सप्रेस को दोबारा पूर्ण रूप से शुरू करने और कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों के स्टॉपेज बहाल करने की मांग उठाई।
पांढुर्णा: दादाधाम एक्सप्रेस शुरू करने की मांग, रेलवे अधिकारियों ने लोगों की सुनीं समस्याएं
दादाधाम एक्सप्रेस शुरू करने की मांग

छिंदवाड़ा। जनसंवाद में पेयजल, स्वच्छता, कैंटीन में गुणवत्तापूर्ण भोजन और प्लेटफॉर्म पर सुविधाएं बढ़ाने जैसे मुद्दे भी रखे गए। इसके अलावा फुट ओवरब्रिज, जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण, जनरल कोच की संख्या बढ़ाने और दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट लगाने की मांग की गई। रेलवे अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और सुझावों के लिए निर्धारित प्रपत्र भरवाए।

दादाधाम एक्सप्रेस दोबारा शुरू करने की मांग

रेलवे के रेल जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पांढुर्णा स्टेशन पर यात्रियों की समस्याओं और सुझावों पर चर्चा हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने खंडवा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी दादाधाम एक्सप्रेस को दोबारा पूर्ण रूप से शुरू करने की मांग प्रमुखता से उठाई।

ये भी पढ़ें: पिपरिया में दो बेटों की हत्या के बाद पिता ने की आत्महत्या, पटवारी अजय धाकड़ पर हत्या का केस दर्ज

कोरोना काल में बंद ट्रेनों के स्टॉपेज बहाल करने की मांग

जनसंवाद में जनप्रतिनिधि लोचन खवसे और सुनील मानकर ने रेलवे अधिकारियों के सामने यात्रियों की कई समस्याएं रखीं। उन्होंने कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों को दोबारा शुरू करने और पांढुर्णा स्टेशन पर उनके स्टॉपेज पहले की तरह बहाल करने की मांग की।

पेयजल, स्वच्छता और कैंटीन की सुविधाओं का मुद्दा

जनप्रतिनिधियों ने स्टेशन पर बड़ी पेयजल टंकियों का निर्माण कराने और चारों प्लेटफॉर्म पर शीतल पेयजल की व्यवस्था करने की मांग रखी। इसके साथ ही स्टेशन पर स्वच्छता में सुधार और कैंटीन के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया।

Breaking News

फुट ओवरब्रिज, सड़क और लिफ्ट बनाने की मांग

गायत्री कॉलोनी और गुजरखेड़ी के ग्रामीणों को नगर आने-जाने में सुविधा देने के लिए फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग की गई। इसके अलावा गायत्री कॉलोनी की ओर रेलवे द्वारा बनाई गई जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण, जनरल कोच की संख्या बढ़ाने और दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट लगाने का मुद्दा भी उठाया गया।

रेलवे अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं

कार्यक्रम में नागपुर से आए रेलवे अधिकारी डीएमई, स्टेशन अधीक्षक सत्येंद्र शर्मा और वाणिज्य पर्यवेक्षक भरत किंकर ने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सुझावों के लिए निर्धारित प्रपत्र भरवाए। इस दौरान शास्त्री वार्ड पार्षद लोचन खवसे, सुनील मानकर, दिलीप बुआडे, बलराम पाठे और धनराज केवटे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts