लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव मेटेरियल लीक, मचा हड़कंप, 2 कर्मचारी बेहोश, 1.5 KM एरिया खाली कराया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह रेडियोएक्टिव मेटेरियल लीक होने का मामला सामने आया है। इसके बाद सुरक्षा उपकरणों का अलार्म बजने लगा। एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यह एलिमेंट कैंसर रोधी दवाओं में था, जिसका कंटेनर लीक कर रहा था। 2 कर्मचारी बेहोश हो गए। उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। टर्मिनल-3 CISF और NDRF को सौंप दिया गया। 1.5 किमी का एरिया खाली कराया गया। इसके साथ ही लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है।
दवाओं की पैकेजिंग से लीक हो रहा थी फ्लोरीन गैस
एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, तीनों टीमों की जांच में पता चला कि कुछ दवाओं की पैकेजिंग से फ्लोरीन लीक हो रहा थी। सुरक्षा बलों ने तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि फ्लोरीन गैस के रिसाव की सूचना मिलते ही कार्गो एरिया को खाली करा लिया गया।





















