Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

LPU में बवाल के बीच छात्र का मैसेज वायरल, अभिजीत दीपके ने पंजाब पुलिस से मांगा जवाब , बोले- कैंपस में बाहरी लोग कैसे पहुंचे?

फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों के प्रदर्शन और हिंसा के बाद मामला गरमा गया है। इसी बीच CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक छात्र से हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा कर पंजाब पुलिस से जांच की मांग की है। उन्होंने पूछा कि अगर कैंपस में बाहरी लोग पहुंचे थे तो उनकी एंट्री कैसे हुई और छात्रों की सुरक्षा क्यों प्रभावित हुई?
LPU में बवाल के बीच छात्र का मैसेज वायरल, अभिजीत दीपके ने पंजाब पुलिस से मांगा जवाब , बोले- कैंपस में बाहरी लोग कैसे पहुंचे?
LPU विवाद पर अभिजीत दीपके की मांग

फगवाड़ा। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों के प्रदर्शन के बीच सामने आए बवाल को लेकर अब राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पंजाब पुलिस से पूरे मामले की जांच की मांग की है। दीपके ने एक छात्र के साथ बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा किया और दावा किया कि कुछ बाहरी लोग कैंपस में पहुंचे थे। छात्र ने बातचीत में कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। दूसरी ओर, पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT बनाई है। यूनिवर्सिटी ने भी स्थिति को देखते हुए कक्षाएं और परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

छात्र के मैसेज ने खींचा ध्यान

अभिजीत दीपके ने जिस छात्र से बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा किया, उसमें कैंपस के मुख्य गेट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए गए हैं। छात्र का दावा है कि गेट का एक हिस्सा टूटा हुआ है और वहां से बाहरी लोगों के अंदर आने की आशंका बनी रहती है। छात्र ने यह भी कहा कि कैंपस में मौजूद कई विद्यार्थी मौजूदा हालात को लेकर डरे हुए हैं। दीपके ने इसी बातचीत के आधार पर पंजाब पुलिस से यह पता लगाने की मांग की है कि प्रदर्शन के दौरान बाहरी लोग कैंपस में कैसे पहुंचे। उन्होंने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही है।

X Post

हिंसा को लेकर अलग-अलग दावे

LPU में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा की खबरें सामने आईं। कुछ पक्षों की ओर से छात्रों पर हिंसा का आरोप लगाया गया, जबकि छात्रों की ओर से दावा किया गया कि बाहरी लोग भी कैंपस में पहुंचे थे। ऐसे में पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान कुछ जगहों पर पथराव और पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं हुईं। कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। मामले की जांच अब SIT कर रही है।

दिल्ली-NCR में दुष्कर्म मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिया स्वत: संज्ञान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

रेप के दावे के बाद शुरू हुआ प्रदर्शन

पूरा विवाद उस दावे के बाद शुरू हुआ जिसमें एक छात्रा के साथ कैंपस में बाहरी व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात कही गई थी। इसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया और न्याय की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को भी बाधित किया गया। शुरुआत में पुलिस अधिकारियों ने ऐसी घटना की जानकारी मिलने से इनकार किया था और कहा था कि अफवाह के कारण प्रदर्शन हुआ। बाद में मामले में FIR दर्ज की गई और जांच आगे बढ़ाई गई।

यूनिवर्सिटी ने उठाए ये कदम

बढ़ते तनाव के बीच LPU ने 10 दिनों के लिए कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। परीक्षाओं को भी आगे बढ़ाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कैंपस और आसपास के क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद किए जाने की जानकारी है। यूनिवर्सिटी की ओर से छात्रों से घर जाने की अपील की गई है। वहीं कैंपस में रुकने वाले विद्यार्थियों से हॉस्टल में रहने और प्रदर्शन में शामिल नहीं होने को कहा गया है।

रायपुर में गणेश झांकी के चलते ट्रैफिक डायवर्ट, 6 बजे बाद इन रास्तों पर नो एंट्री

SIT करेगी पूरे मामले की जांच

मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है। पुलिस बल की तैनाती के बाद अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है। अब जांच में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, बाहरी लोगों की मौजूदगी और छात्रों की ओर से लगाए गए आरोपों समेत पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जाएगी। अभिजीत दीपके ने भी पुलिस से निष्पक्ष जांच कर छात्रों की सुरक्षा से जुड़े सवालों का जवाब देने की मांग की है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

Latest Posts