PlayBreaking News

LPG Price Hike : दिवाली पर महंगाई का झटका, महंगा हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, जानें नए रेट्स

Follow on Google News
LPG Price Hike : दिवाली पर महंगाई का झटका, महंगा हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, जानें नए रेट्स
नई दिल्ली। दिवाली के अगले दिन और नए महीने की शुरुआत के साथ ही गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। भारतीय तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 62 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। 1 नवंबर 2024 से नए रेट्स लागू हो गए हैं। हालांकि 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है।

प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट

हर महीने की पहली तारीख को LPG गैस सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं। ऑयल कंपनियां अपने खर्च और महंगाई के हिसाब से एलपीजी गैस के दाम में इजाफा करती हैं। इस बार 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 62 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में अब सिलेंडर का दाम 1740 रुपए से बढ़कर 1802 रुपए हो गया है। कोलकाता में यह 61 रुपए बढ़कर ₹1911.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1850.50 थे। वहीं मुंबई में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 1692.50 रुपए की जगह 1754 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 1964.50 रुपए का मिल रहा है।
शहर नए दाम (रुपए में) पुराने दाम (रुपए में)
दिल्ली 1802 1740
मुंबई 1754.50 1692.50
कोलकाता 1911.50 1850.50
चेन्नई 1964.50 1903
भोपाल 1807.50 1,745.50
अक्टूबर में भी 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में एलपीजी कॉमर्शियल सिलेंडर 50 रुपए बढ़कर 1740 रुपए हो गया था।

महिला दिवस पर घरेलू सिलेंडर में की थी कटौती

इससे पहले महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी थी। इसके बाद Domestic LPG Cylinder के दाम 100 रुपए तक कम हो गए थे। फिलहाल इन सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट

शहर नए दाम (रुपए में) पुराने दाम (रुपए में)
दिल्ली 803.00 903.00
मुंबई 802.50 902.50
कोलकाता 829.00 929.00
चेन्नई 815.50 918.50
भोपाल 808.50 909.50
जयपुर 806.50 906.50
पटना 901.00 1001.00
रायपुर 874.00 974.00

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर

सरकार ने इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। तब दिल्ली में कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि, PM मोदी ने ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर बहनों को बड़ा तोहफा दिया है।

पीएम उज्ज्वला योजना की सब्सिडी एक साल और बढ़ी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत LPG सिलेंडर पर दी जाने वाली 300 रुपए की सब्सिडी को केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। ये फैसला 7 मार्च को कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि, 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले 10 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती थी, अब 12 पर मिलेगी। ये भी पढ़ें- LPG Price Hike : नवरात्रि से पहले लगा तगड़ा झटका, महंगे हुए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर; अब इतनी चुकानी होगी कीमत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts