Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

LPG Price Hike : नवरात्रि से पहले लगा तगड़ा झटका, महंगे हुए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर; अब इतनी चुकानी होगी कीमत

LPG Price Hike : नवरात्रि से पहले लगा तगड़ा झटका, महंगे हुए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर; अब इतनी चुकानी होगी कीमत
नई दिल्ली। अभी नवरात्रे की शुरुआत भी नहीं हुई है। अक्टूबर महीने का आज पहला दिन है और इस पहले दिन ही महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। मंगलवार को सुबह-सुबह ऑयल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है। 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 48.50 रुपए से 50 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है।

प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट

इंडियन ऑयल के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2024 से राजधानी दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपए से बढ़कर अब 1740 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। मुंबई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1692.50 रुपए, कोलकाता में 1850.50 रुपए और चेन्नई में 1903 रुपए में उपलब्ध है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
शहर नए दाम (रुपए में) पुराने दाम (रुपए में)
दिल्ली 1740 1691.50
मुंबई 1692.50 1644.00
कोलकाता 1850.50 1802.50
चेन्नई 1903 1855.00
भोपाल 1,745.50 1697.00

महिला दिवस पर घरेलू सिलेंडर में की थी कटौती

इससे पहले महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी थी। इसके बाद Domestic LPG Cylinder के दाम 100 रुपए तक कम हो गए थे। फिलहाल इन सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट

शहर नए दाम (रुपए में) पुराने दाम (रुपए में)
दिल्ली 803.00 903.00
मुंबई 802.50 902.50
कोलकाता 829.00 929.00
चेन्नई 815.50 918.50
भोपाल 808.50 909.50
जयपुर 806.50 906.50
पटना 901.00 1001.00
रायपुर 874.00 974.00

जुलाई में हुई थी कीमतों में कटौती

इससे पहले जुलाई महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 30 रुपए तक कम हो गए थे। तब दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1676 रुपए से घटकर 1646 रुपए, कोलकाता में ये 1787 की जगह 1756 रुपए, चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1840.50 रुपए की जगह 1809.50 रुपए और मुंबई में इसका दाम 1629 रुपए से घटकर 1598 रुपए पर आ गया था।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर

सरकार ने इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। तब दिल्ली में कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि, PM मोदी ने ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर बहनों को बड़ा तोहफा दिया है।

पीएम उज्ज्वला योजना की सब्सिडी एक साल और बढ़ी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत LPG सिलेंडर पर दी जाने वाली 300 रुपए की सब्सिडी को केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। ये फैसला 7 मार्च को कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि, 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले 10 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती थी, अब 12 पर मिलेगी।
ये भी पढ़ें- LPG Price Hike : सितंबर के पहले ही दिन महंगाई की मार, LPG सिलेंडर के बढ़े दाम; जानें अब कितनी हो गई कीमत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts