नई दिल्ली। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है। 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 41 रुपए तक कम कर दिए गए हैं। जिससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों को राहत मिलेगी। दिल्ली में अब यह सिलेंडर 1,762 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 1,803 रुपए थी।
प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट
देश के अन्य महानगरों में भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी आई है। कोलकाता में इसकी कीमत 44.50 रुपए घटकर 1,868.50 रुपए हो गई है, जबकि पहले यह 1,913 रुपए में मिल रहा था। मुंबई में यह 42 रुपए सस्ता होकर 1,713.50 रुपए में उपलब्ध है, जो पहले 1,755.50 रुपए का था। वहीं, चेन्नई में इसकी नई कीमत 1,921.50 रुपए हो गई है, जो पहले 1,965 रुपए थी।
मार्च में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 6 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन अब अप्रैल की शुरुआत में इसमें राहत दी गई है। इस कटौती से होटल, ढाबे और अन्य कुकिंग बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा।
| शहर |
नए रेट (रुपए में) |
मार्च 2025 में (रुपए में) |
फरवरी 2025 में (रुपए में) |
जनवरी 2025 में रेट (रुपए में) |
दिसंबर 2024 में रेट (रुपए में) |
नवंबर 2024 में रेट (रुपए में) |
अक्टूबर 2024 में रेट (रुपए में) |
| दिल्ली |
1762 |
1803 |
1797 |
1804 |
1818.50 |
1802 |
1740 |
| मुंबई |
1713.50 |
1755.50 |
1749.50 |
1756 |
1771 |
1754.50 |
1692.50 |
| कोलकाता |
1868.50 |
1913 |
1907 |
1911 |
1927 |
1911.50 |
1850.50 |
| चेन्नई |
1921.50 |
1965 |
1959 |
1966 |
1980.50 |
1964.50 |
1903 |
| भोपाल |
|
1,808.50 |
1802.50 |
1809.50 |
1824.00 |
1807.50 |
1,745.50 |
हर महीने तय होती हैं कीमतें
भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को तेल और गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और अन्य आर्थिक कारकों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया जाता है।
महिला दिवस पर घरेलू सिलेंडर में की थी कटौती
इससे पहले महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी थी। इसके बाद Domestic LPG Cylinder के दाम 100 रुपए तक कम हो गए थे। फिलहाल इन सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट
| शहर |
नए दाम (रुपए में) |
पुराने दाम (रुपए में) |
| दिल्ली |
803.00 |
903.00 |
| मुंबई |
802.50 |
902.50 |
| कोलकाता |
829.00 |
929.00 |
| चेन्नई |
815.50 |
918.50 |
| भोपाल |
808.50 |
909.50 |
| जयपुर |
806.50 |
906.50 |
| पटना |
901.00 |
1001.00 |
| रायपुर |
874.00 |
974.00 |
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर
सरकार ने इससे पहले साल 2024 में रक्षाबंधन के मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। तब दिल्ली में कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि, PM मोदी ने ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर बहनों को बड़ा तोहफा दिया है।
पीएम उज्ज्वला योजना की सब्सिडी एक साल और बढ़ी
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत LPG सिलेंडर पर दी जाने वाली 300 रुपए की सब्सिडी को केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। ये फैसला 7 मार्च 2024 को हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया।
केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि, 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले 10 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती थी, अब 12 पर मिलेगी।
ये भी पढ़ें- LPG Price Hike : होली और रमजान के महीने में महंगा हो गया गैस सिलेंडर, जानिए किस शहर में कितने बढ़े दाम