Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर:-लव जिहाद - पहचान छुपाकर सालों से कर रहा यौन शोषण,पीड़िता बेसुध हालत में मिली,नाम सलमान बताता था राजा

Follow on Google News
इंदौर:-लव जिहाद - पहचान छुपाकर सालों से कर रहा यौन शोषण,पीड़िता बेसुध हालत में मिली,नाम सलमान बताता था राजा
इंदौर- लव जिहादी लगातार हिंदू महिलाए और युवतियों को टारगेट करके उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। आजाद नगर क्षेत्र में बजरंग दल ने सलमान से राजा बन हिंदू युवती का शोषण करने वाले एक लव जिहाद को पकड़ पुलिस के हवाले किया। बजरंग दल के प्रवीण देरकर ने जानकारी में बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि आजाद नगर रहने वाली पीड़िता को सलमान उर्फ राजा अपने प्रेम जाल में फंसाकर लगातार एक वर्ष तक ब्लैकमेल और यौन शोषण कर रहा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो पीड़िता बेसुध हालत में मिली। होश में आने के बाद पीड़िता ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को बताया कि राजा पिछले एक वर्ष से उसे ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण कर रहा है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने राजा जानकारी निकाल तो पता चला कि उसका असली नाम सलमान है। दूसरी ऑन सलमान के बारे में खुलासा हुआ कि सलमान ने युवती के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे धमकाया और अपनी हवस का शिकार बनाता रहा था। सलमान की खातिरदारी पुलिस के हवाले किया बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर सलमान उर्फ राजा को दबोच लिया और अपनी शैली में उसकी खातिरदारी की। मौके पर उपस्थित युवती बेहद डरी और सहमी हुई थी। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसे भरोसा दिलाया कि हिंदू समाज की हर बहन-बेटी की रक्षा के लिए वे सदैव तत्पर हैं। जिला संयोजक लक्की रघुवंशी ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी विधर्मी हिंदू बहन-बेटी के साथ कुटिलता करेगा, तो बजरंग दल उसका सख्ती से जवाब देगा। किराये से लिया था मकान - जिस मकान में सलमान निवास कर रहा था, वह उसने किराए पर लिया था, लेकिन उसकी जानकारी थाना में जमा नहीं की गई थी। इस लापरवाही पर थाना प्रभारी ने मकान मालिक के खिलाफ धारा 188 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और युवती के बयान के आधार पर सलमान के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।इस पूरे घटनाक्रम में बजरंग दल की स्थानीय टीम ने मुस्तैदी से कार्य किया। जिला संयोजक लक्की रघुवंशी के साथ जिला सह मंत्री विजय पटेल, रघु गुर्जर, विजय यादव, अमर गुर्जर, आशीष विरोधिया, प्रिंस रायकवार सहित कई कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts