Loksabha Election 2024 : बीजेपी ने राज्यों में चुनाव प्रभारी किए नियुक्त, महेंद्र सिंह को बनाया MP का प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी का जिम्मा

नई दिल्ली/ भोपाल। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों शुरू कर दी है। शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। जिसमें महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर काम करेंगे दोनों नेता
लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह को प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि उपाध्याय दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। अब दोनों ही नेता जल्द मप्र का दौरा कर लोकसभा चुनाव की रणनीति पर काम करेंगे। वहीं बीजेपी ने इससे पहले विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश का प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया था।
इनको मिली जिम्मेदारी
| राज्य | चुनाव प्रभारी-सह प्रभारी |
| अंडमान और निकोबार | वाई. सत्या कुमार |
| अरुणाचल प्रदेश | अशोक सिंघल |
| बिहार | विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश |
| चंडीगढ़ | विजयभाई रूपाणी |
| दमन एवं दीव | पुरनेश मोदी और दुष्यंत पटेल |
| गोवा | आशीष सूद |
| हरियाणा | बिप्लब कुमार देव और सुरेन्द्र नागर |
| हिमाचल प्रदेश | श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन |
| जम्मू-कश्मीर | तरुण चुघ और आशीष सूद |
| झारखंड | लक्ष्मीकांत बाजपेयी |
| कर्नाटक | राधामोहन दास अग्रवाल और सुधाकर रेड्डी |
| केरल | प्रकाश जावड़ेकर |
| लद्दाख | अवरिन्द मेनन |
| लक्षद्वीप | तरुण चुघ |
| मध्य प्रदेश | महेन्द्र सिंह और सीतश उपाध्याय |
| ओडिशा | विजयपाल सिंह तोमर और लता उसेंडी |
| पुदुचेरी | निर्मल कुमार सुराणा |
| पंजाब | विजयभाई रूपाणी और नरिंदर सिंह |
| सिक्किम | दिलीप जायसवाल |
| तमिलनाडु | अरविन्द मेनन और सुधाकर रेड्डी |
| उत्तर प्रदेश | बैजयंत पांडा |
| उत्तराखंड | दुष्यन्त कुमार गौतम |
| पश्चिम बंगाल | मंगल पांडे, अमित मालवीय और आशा लकड़ा |






















