Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Twisha Sharma Case:सीबीआई को मिली दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हर एंगल से जांच में जुटी टीम

भोपाल की चर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। अब सीबीआई को दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल गई है, जिसे एजेंसी बारीकी से खंगाल रही है। इस रिपोर्ट के बाद जांच के कई अहम पहलुओं पर फिर से फोकस बढ़ गया है।
सीबीआई को मिली दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हर एंगल से जांच में जुटी टीम

भोपाल। दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बंद लिफाफे में सीबीआई को सौंपी गई है। जांच एजेंसी अब रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और डिजिटल डेटा को जोड़कर मौत की पूरी परिस्थितियों को समझने का प्रयास कर रही है। वहीं, मामले में गिरफ्तार पति समर्थ सिंह और पूर्व जज गिरिबाला सिंह केंद्रीय जेल भोपाल में बंद हैं।

दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सीबीआई को मिली 

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई को दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट को गोपनीय तरीके से बंद लिफाफे में जांच एजेंसी को सौंपा गया है। अब अधिकारी रिपोर्ट के हर एक बिंदु का अध्ययन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि रिपोर्ट से जांच को नई दिशा मिल सकती है और कई सवालों के जवाब सामने आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki: 14 जून तक बुकिंग पर ₹30 हजार तक की बचत, छोटी कारों पर मिलेगा फायदा

पहली रिपोर्ट में शरीर में चोटों का उल्लेख 

पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों का जिक्र किया गया था। अब सीबीआई यह समझने का प्रयास कर रही है कि ये चोटें सामान्य परिस्थितियों में लगी थीं या फिर किसी अन्य घटनाक्रम से जुड़ी हुई थीं। जांच एजेंसी मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों का मिलान कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है।

गर्भावस्था और गर्भपात के पहलू पर जांच 

जांच का केंद्र फिलहाल ट्विशा की गर्भावस्था, कथित गर्भपात और उसके बाद बनी परिस्थितियां हैं। सीबीआई यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन घटनाओं का मौत से कोई संबंध था या नहीं। इसके लिए घटनास्थल, मेडिकल रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर : हैरी ब्रूक नंबर-1 बल्लेबाज, बॉलर्स में बुमराह टॉप पर कबिज, गिल 8वें नंबर पर पहुंचे

डिलीट डेटा हो रहा रिकवर 

सीबीआई ट्विशा के मोबाइल फोन और लैपटॉप की भी जांच कर रही है। टीम डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने की कोशिश में जुटी है, ताकि चैट, कॉल रिकॉर्ड, फोटो और वीडियो के जरिए घटनाक्रम को बेहतर तरीके से समझा जा सके। मामले में पति समर्थ सिंह और पूर्व जज सास गिरिबाला सिंह पर प्रताड़ना, दहेज मांगने, धमकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे आरोप हैं, जिनकी जांच भी जारी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts