Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rewa News : पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, कर ली आत्महत्या

शहर के सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। यह खबर सुनने के बाद उनकी पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। सोनी की पत्नी मायके उत्तराखंड गईं थीं। उन्हें वहां पति की मौत की सूचना मिली तो वे यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं।
पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, कर ली आत्महत्या
प्रदीप सोनी और वैशाली सोनी

रीवा। सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की कार्डियक अरेस्ट से मौत की सूचना जैसे ही उनकी पत्नी वैशाली तक पहुंची, वह सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकीं। कुछ ही देर बाद उत्तराखंड स्थित मायके से उनकी मौत की खबर भी आ गई। इस हृदयविदारक घटना ने रीवा से लेकर उत्तराखंड तक लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

मायके में थीं पत्नी, अचानक आई दुखद खबर

जानकारी के अनुसार रीवा के व्यवसायी प्रदीप सोनी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। उस समय उनकी पत्नी वैशाली उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के अपने मायके में थीं। परिवार की ओर से जैसे ही उन्हें पति के निधन की सूचना दी गई, वह गहरे सदमे में चली गईं।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: सीबीआई को मिली दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हर एंगल से जांच में जुटी टीम

परिवार को नहीं मिला संभलने का मौका

पति की मौत की खबर से परिजन पहले ही टूट चुके थे। इसी बीच वैशाली की मौत की सूचना ने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया। कुछ ही घंटों के अंतराल में परिवार के दो सदस्यों की मौत से घर में मातम पसर गया। प्रदीप के पिता और सराफा कारोबारी परमानंद सोनी ने बताया कि दोनों ने 2021 में प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच गहरा भावनात्मक लगाव था और वे हमेशा एक-दूसरे का साथ निभाने की बात करते थे।

पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी घटना

रीवा में यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अचानक हुई दो मौतों ने हर किसी को भावुक कर दिया है। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शहर के लोगों का कहना है कि ऐसा दर्दनाक घटनाक्रम शायद ही कभी देखने को मिला हो।

ये भी पढ़ें: MP News: भोपाल में धरने में जा रहे कांग्रेस विधायक विपिन जैन का ऑटो पलटा, सिर में लगी चोट

संदिग्ध परिस्थितियां नहीं

पुलिस ने हर एंगल से प्रदीप की मौत की जांच की है। अभी तक की जांच में किसी तरह की संदिग्ध परिस्थितियां सामने नहीं आई हैं।

संदीप मिश्रा, एएसपी, रीवा

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts