Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : शहडोल में लोकायुक्त की कार्रवाई, सरपंच को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, बिल पास करने के एवज में मांगे थे रुपए

Follow on Google News
VIDEO : शहडोल में लोकायुक्त की कार्रवाई, सरपंच को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, बिल पास करने के एवज में मांगे थे रुपए
शहडोल। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन अधिकारी-कर्चमारी रिश्वत लेते पकड़ा रहे हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला शहडोल से सामने आया है। जहां पर ग्राम पंचायत के एक सरपंच को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रीवा लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

क्या है मामला ?

आरोपी सरपंच कृष्ण कुमार सिंह ने हितग्राही योजना के तहत तालाब निर्माण कार्य का बिल पास करने के नाम पर फरियादी ग्रामीण अमोल सिंह से 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत फरियादी ने रीवा लोकायुक्त पुलिस से की थी। शिकायत की जांच करने पर सही पाई गई। इसके बाद आरोपी को पकड़ने की योजना तैयार की गई। देखें वीडियो... https://twitter.com/psamachar1/status/1732678567392395328

पंचायत के भवन में ही किया ट्रैप

रीवा लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने जयसिंह नगर जनपद में पसोड़ पंचायत के सरपंच कृष्ण कुमार सिंह को पंचायत भवन में ही रिश्वत लेते लोकायुक्त ने ट्रैप किया है। सरपंच को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने की सूचना मिलते ही आसपास की पंचायतों में भी हड़कंप है। मामले में सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य केंद्र के लेखापाल को 45 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा, इस काम के बदले स्वास्थ्य अधिकारी से मांगे थे रुपए मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts