Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे भोपाल, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया स्वागत

Follow on Google News
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे भोपाल, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया स्वागत
भोपाल। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे चुके हैं। यहां रेलवे स्टेशन पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल महापौर मालती राय ने स्वागत किया। यहां से वह राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं। आज विधानसभा में आयोजित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आदर्श विधायक बनने के देंगे टिप्स

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला यहां विधायकों को संसदीय शिष्टाचार और आचरण की सीख देते हुए आदर्श विधायक बनने के गुर सिखाएंगे। नवनिर्वाचित विधायकों के लिए होने जा रहा प्रबोधन कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा सदस्यों को तकनीकी सत्रों में संसदीय नियमों, परंपराओं और सदन के सत्र संचालन की गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा। साथ ही नए विधायकों की जो भी जिज्ञासाएं होंगी, उनका भी समाधान इस दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें   
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts