नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों की 12वीं सूची जारी कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की सात सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसके साथ ही पार्टी ने तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव, ओडिशा विधानसभा के चुनाव में 21 उम्मीदवारों की आज घोषणा की।
जानें किसे कहां से मिला टिकट
भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा स्वीकृत 12वीं सूची के अनुसार, महाराष्ट्र के सातारा में छत्रपति उदयनराजे भोंसले को और पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से अभिजीत दास (बॉबी) को उतारा गया है। उत्तर प्रदेश की फिरोज़ाबाद सीट से ठाकुर विश्वजीत सिंह और देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। पंजाब की खडूर साहिब सीट से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड को, होशियारपुर (सु.) से अनीता सोम प्रकाश को और बठिंडा से पूर्व आईएएस अधिकारी परमपाल कौर सिद्धू को उतारा गया है।
https://twitter.com/BJP4India/status/1780114600974864590?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1780114600974864590%7Ctwgr%5E5984fcde008586cbbddb4987c8b866b124684ee6%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fchunav%2Flok-sabha-chunav%2Flive-updates%2Floksabha-chunav-2024-live-updates-pm-narendra-modi-rally-in-bihar-bengal-congress-rahul-gandhi%2F2206052
विधानसभा उपचुनावों में तेलंगाना की सिकंदराबाद छावनी सीट से डॉ. टीएन वामशा तिलक और उत्तर प्रदेश की ददरौल सीट से अरविंद सिंह, लखनऊ पूर्व से ओपी श्रीवास्तव को, गैंसड़ी से शैलेन्द्र सिंह शैलू और दुद्धी (सु.) से श्रवण गोंड को उतारा गया है। ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए दूसरी सूची में भाजपा ने 21 उम्मीदवार घोषित किए हैं ,जिनमें दो महिलाएं हैं।
किस राज्य में कितनी तारीख को होगा चुनाव
| राज्य |
लोकसभा सीटें |
कितने चरण में होगा चुनाव |
मतदान की तारीख |
नतीजे |
| आंध्र प्रदेश |
25 |
1 |
13 मई |
4 जून |
| अरुणाचल प्रदेश |
2 |
1 |
19 अप्रैल |
4 जून |
| असम |
14 |
3 |
19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई |
4 जून |
| बिहार |
40 |
7 |
19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून |
4 जून |
| छत्तीसगढ़ |
11 |
3 |
19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई |
4 जून |
| गोवा |
2 |
1 |
7 मई |
4 जून |
| गुजरात |
26 |
1 |
7 मई |
4 जून |
| हरियाणा |
10 |
1 |
25 मई |
4 जून |
| हिमाचल प्रदेश |
4 |
1 |
1 जून |
4 जून |
| झारखंड |
14 |
4 |
13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून |
4 जून |
| कर्नाटक |
28 |
2 |
26 अप्रैल, 7 मई |
4 जून |
| केरल |
20 |
1 |
26 अप्रैल |
4 जून |
| मध्य प्रदेश |
29 |
4 |
19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई |
4 जून |
| महाराष्ट्र |
48 |
5 |
19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई |
4 जून |
| मणिपुर |
2 |
2 |
19 अप्रैल, 26 अप्रैल |
4 जून |
| मेघालय |
2 |
1 |
19 अप्रैल |
4 जून |
| मिजोरम |
1 |
1 |
19 अप्रैल |
4 जून |
| नागालैंड |
1 |
1 |
19 अप्रैल |
4 जून |
| ओडिशा |
21 |
4 |
13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून |
4 जून |
| पंजाब |
13 |
1 |
1 जून |
4 जून |
| राजस्थान |
25 |
2 |
19 अप्रैल, 26 अप्रैल |
4 जून |
| सिक्किम |
1 |
1 |
19 अप्रैल |
4 जून |
| तमिलनाडु |
39 |
1 |
19 अप्रैल |
4 जून |
| तेलंगाना |
17 |
1 |
13 मई |
4 जून |
| त्रिपुरा |
2 |
2 |
19 अप्रैल, 26 अप्रैल |
4 जून |
| उत्तर प्रदेश |
80 |
7 |
19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 जून, 25 मई, 1 जून |
4 जून |
| उत्तराखंड |
5 |
1 |
19 अप्रैल |
4 जून |
| पश्चिम बंगाल |
42 |
7 |
19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 जून, 25 मई, 1 जून |
4 जून |
| अंडमान निकोबार |
1 |
1 |
19 अप्रैल |
4 जून |
| चंडीगढ़ |
1 |
1 |
1 जून |
4 जून |
| दादर नगर हवेली और दमन दीव |
2 |
1 |
7 मई |
4 जून |
| जम्मू-कश्मीर |
5 |
5 |
19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई |
4 जून |
| लद्दाख |
1 |
1 |
20 मई |
4 जून |
| लक्षद्वीप |
1 |
1 |
19 अप्रैल |
4 जून |
| दिल्ली |
7 |
1 |
25 मई |
4 जून |
| पुड्डुचेरी |
1 |
1 |
19 अप्रैल |
4 जून |
CEC ने बताया- इस बार कैसे होगा चुनाव
- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महिला वोटर की संख्या 12 सीटों पर पुरुषों से ज्यादा है। पर्यावरण सहयोगी चुनाव होगा। चुनाव के बाद मतदान केंद्र पर कचरा नहीं होगा।
- कार्बन फुट प्रिंट सबसे कम होगा।
- केवाईसी, वोटर हेल्प लाइन और सी विजिल एप सबवोटर कार्ड से बूथ, उम्मीदवारों की जानकारी मिलेगी।
- कॉन्ट्रेक्ट स्टाफ या वॉलंटियर चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाए जाएंगे। इन राज्यों में 3400 करोड़ से ज्यादा मूल्य के सामान और नकदी की जब्ती हुई है। इसमें शराब, नकदी नशा और फ्री बी शामिल हैं।
- हम हवाई अड्डा, सड़क मार्ग जल मार्ग पर विशेष निगरानी रखेंगे। खासकर हवाई अड्डों पर चार्टर उड़ानों पर सख्त निगाह रहेगी।
ये भी पढ़ें- Punjab AAP Candidate List : आप पार्टी ने चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया, लुधियाना लोकसभा सीट से अशोक पराशर पप्पी को मिला टिकट