ताजा खबरराष्ट्रीय

Punjab AAP Candidate List : आप पार्टी ने चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया, लुधियाना लोकसभा सीट से अशोक पराशर पप्पी को मिला टिकट

Punjab AAP Candidate List। लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। गुरदासपुर से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) को टिकट दिया गया है तो वहीं जालंधर लोकसभा सीट से पवन कुमार टीनू, लुधियाना लोकसभा सीट से अशोक पराशर पप्पी और फिरोजपुर से जगदीप सिंह काका बराड़ को टिकट दिया गया है।

13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को मतदान

आप ने इस घोषणा के साथ ही पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) का घटक दल होने के बावजूद ‘आप’ पंजाब में लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ रही है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव के आखिरी चरण में एक जून को मतदान होगा।

ये भी पढ़ें- सलमान के घर फायरिंग अपडेट : मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो आरोपी पकड़े, गुजरात के भुज से किया गिरफ्तार

संबंधित खबरें...

Back to top button