नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के पांचवें चरण के लिए शनिवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम गया। पांचवें चरण के तहत सोमवार (20 मई) को दो केंद्र शासित प्रदेश सहित 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में कई हाई प्रोफाइल सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे।
इन राज्यों में होगी वोटिंग
पांचवे चरण में चुनाव बिहार की 5, झारखंड की 3, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, यूपी की 14, पश्चिम बंगाल की 7, जम्मू-कश्मीर की 1, लद्दाख की 1 सीट पर मतदान होगा। पांचवें चरण में कुल 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में 8 राज्यों के 49 सीटों पर 20 मई को वोट डाले जाएंगे।
राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर
इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई हाई-प्रोफाइल चेहरों की किस्मत दांव पर हैं।
5वें चरण की हाई प्रोफाइल सीटें
| सीट |
एनडीए |
विपक्ष |
| अमेठी |
स्मृति ईरानी (बीजेपी) |
के एल शर्मा (कांग्रेस) |
| रायबरेली |
दिनेश प्रताप सिंह (बीजेपी) |
राहुल गांधी (कांग्रेस) |
| लखनऊ |
राजनाथ सिंह (बीजेपी) |
रविदास महरोत्रा (सपा) |
| सारण |
राजीव प्रताप रूढ़ी (बीजेपी) |
रोहिणी आचार्य (आरजेडी) |
| मुंबई उत्तर |
पीयूष गोयल (बीजेपी) |
भूषण पाटिल (कांग्रेस) |
| मुंबई उत्तर मध्य |
उज्ज्वल निकम (बीजेपी) |
वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस) |
| कल्याण |
श्रीकांत शिंदे (शिवसेना) |
वैशाली दारेकर-राणे (उद्धव गुट) |
49 सीटों पर कहां-कहां होगी वोटिंग
| राज्य |
कुल सीटें |
इन सीटों पर होगी वोटिंग |
| उत्तर प्रदेश |
49 |
मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा। |
| महाराष्ट्र |
13 |
धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, थाने, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर - मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण। |
| बिहार |
5 |
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर। |
| ओडिशा |
5 |
बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का। |
| झारखंड |
3 |
चतरा, कोडरमा और हजारीबाग। |
| पश्चिम बंगाल |
7 |
बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग। |
| जम्मू-कश्मीर |
1 |
बारामूला। |
| लद्दाख |
1 |
लद्दाख। |
बाहरी लोगों को छोड़ना होंगे क्षेत्र
चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार लोकसभा क्षेत्र में संबंधित क्षेत्र का मतदाता ही रह सकता है। इसके चलते लोकसभा चुनाव वाले क्षेत्रों में बाहर से आने वाले लोगों एवं खास तौर पर राजनेताओं को क्षेत्र से बाहर जाना होगा।
चुनावी सभाएं नहीं, घर-घर संपर्क कर सकेंगे प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार अभियान समाप्त होने के साथ ही चुनावी शोरगुल भी थम गया। चुनाव आयोग के अनुसार, 20 मई को मतदान सुबह 7 बजे प्रारंभ होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। नियमों के अनुरूप मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले यानी आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार अभियान समाप्त हो जाएगा। इसके बाद चुनावी सभाएं आदि नहीं हो सकेंगी और प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे।