'अगर इन्होंने आपको गलत तरीके से छुआ हो तो'Lock Upp 2 में गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से मांगी माफी

नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो सच या सजा इन दिनो काफी सुर्खियों में बना हुई है, और ये सोशल मीडिया पर भी चर्चा बटोर रहा है, वहीं इसके आखिरी शो में राम कपूर और श्रेया कालरा के बीच बहुत ज्यादा बवाल देखने को मिला।
Lock Upp 2 में गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से मांगी माफी
लॉकअप 2 के घर में जाने के बाद गौतमी श्रेया से माफी मांगती नजर आ रही है।

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘सच या सजा’ इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच हो रहे विवाद सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में शो में राम कपूर और श्रेया कालरा के बीच हुए विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। अब इस पूरे मामले में राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर का रिएक्शन भी सामने आया है।

क्या था राम कपूर और श्रेया कालरा का विवाद?

श्रेया ने राम कपूर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी लिमीट क्रॉस की और कई बार जबरजस्ती किस भी किया, जो अनकंफरटेबल था , इस पर सबसे बड़ा ट्वीस्ट रहा राम कपूर की वाईफ गौतमी कपूर का, इस मामले में उन्होंने पहले ही वीडियो जारी कर अपने पति को सपोर्ट किया था और सफाई दी थी। वहीं अब श्रेया के दिए बयान पर ‘लॉकअप 2’ के घर में जाने के बाद गौतमी श्रेया से माफी मांगती नजर आ रही है। जिसके बाद अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला।

गौतमी कपूर ने श्रेया से मांगी माफी

'लॉकअप 2' के नए एपिसोड में गौतमी कपूर और श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल शो में पहुंचे और कंटेस्टेंट्स से मुलाकात की। इस दौरान ऋषभ ने श्रेया की तारीफ करते हुए कहा कि वह शो में बहुत अच्छा खेल रही हैं और मजबूती से आगे बढ़ रही हैं। वहीं, राम कपूर से मिलने के बाद गौतमी सीधे श्रेया के पास पहुंचीं। उन्होंने श्रेया से कहा कि अगर राम कपूर की किसी बात या व्यवहार से उन्हें ठेस पहुंची हो तो वह उनकी तरफ से माफी मांगती हैं। गौतमी ने कहा, अगर इन्होंने आपको गलत तरीके से छुआ हो या आपको किसी भी तरह असहज महसूस कराया हो, तो मैं इनकी तरफ से आपसे माफी मांगती हूं।

यह भी देखें: 42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, बेटे को दिया जन्म, शेयर किया पोस्ट

श्रेया के बॉयफ्रेंड ने राम कपूर को किया Kiss

इसी दौरान एक ऐसा पल भी देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। श्रेया के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल ने मजाकिया अंदाज में राम कपूर से कहा, पूरा इंटरनेट चाहता है कि मैं आपकी पप्पी ले लूं। इस पर राम कपूर हंसते हुए बोले, 'ले ले'। इसके बाद ऋषभ ने उन्हें किस कर लिया, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

यह भी देखें: वीकेंड होगा धमाकेदार! 'Gatta Kusthi 2' से 'Batman: Caped Crusader Season 2' तक ये फिल्में और सीरीज करेंगी एंटरटेन

गौतमी ने किया मजाक

इसके बाद गौतमी कपूर ने हल्के-फुल्के अंदाज में श्रेया से कहा, अगर मैं तुम्हें गले लगाऊं तो तुम कुछ कहोगी तो नहीं? इस पूरे एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शो के फेंस इस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, शो में सामने आए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामला अब भी चर्चा का विषय बना हुआ। 

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts